ताज़ा खबरे
Home / Uncategorized / पुणे के पत्रकार पांडुरंग रायकर की कोरोना से निधन

पुणे के पत्रकार पांडुरंग रायकर की कोरोना से निधन


पुणे- पुणे में टीवी 9 के वरिष्ठ पत्रकार पांडुरंग रायकर का कोरोना संक्रमण के कारण आज सुबह 5.30 बजे दुखद निधन हो गया। वे 42 वर्ष के थे। अपने पीछे पत्नी,दो पुत्र,माता पिता का परिवार छोड गए है।
पांडुरंग रायकर अपनी पत्रकारिता की शुरुआत में एबीपी माझा(मुंबई)टीवी 9(अहमदनगर) वर्तमान में पुणे जिले में काम कर रहे थे। पिछले महिने स्व.रायकर कोरोना से संक्रमित हुए थे। सीईओपी मैदान में कोविड केअर सेंटर में उपचार के लिए भर्ती थे। उपचार के दौरान उनकी तबियत में कोई सुधार नहीं आया।आज बुधवार सुबह अंतिम सांस ली।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष सत्यजीत तांबे ने पांडुरंग रायकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नगर जिला अपना एक होनहार सुपुत्र गंवा दिया। कोरोना संकट दिनों दिन बढ़ रहा है और पुणे के हॉस्पिटलों में बेड उपलब्ध नहीं। भरपूर प्रयास करने के बाद भी होनहार पत्रकार को बचा नहीं सकेंगे। इसका दुख जीवन भर रहेगा। ऐसा सत्यजीत तांबे ने अपनी भावना व्यक्त की।
बताया जा रहा है कि अहमदनगर में हालत खराब होने के बाद एम्बुलेंस से पुणे लाया गया मगर पुणे में खाट उपलब्ध न होने पर जम्बो सेंटर में भर्ती कराया गया जहां ठीक ढंग से इलाज न मिलने के कारण निधन हुआ। एक पत्रकार को शासन प्रशासन एक बेड उपलब्ध नहीं करा सका। यह पुणे जिले के कोरोना सिस्टम देख रहे प्रशासन के गाल में तमाचा है।

Check Also

दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में चमत्कार,देश का पहला बोन मैरो ट्रान्सप्लांट सफल

पुणे– पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने अदभूत चमत्कार कर दिखाया जो अविश्‍वसनीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *