ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / समाजवादी पार्टी के शहर अध्यक्ष पद पर बी.डी.यादव नियुक्त

समाजवादी पार्टी के शहर अध्यक्ष पद पर बी.डी.यादव नियुक्त

पिंपरी- पिंपरी चिंचवड समाजवादी पार्टी के शहर अध्यक्ष पद पर बी डी यादव की नियुक्ति की गई है। इनकी नियुक्ति कल मुंबई में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आजमी ने की है। समाजवादी पार्टी के पुणे जिला प्रभारी अनीस अहमद से विचार विमर्श करने के बाद अबू आजमी ने यह नियुक्ति की है। इनके अलावा पिंपरी चिंचवड समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यांक विभाग के शहर अध्यक्ष पद पर हसमुद्दीन अंसारी की नियुक्ति हुई है। अंसारी एक कारोबारी है। अबू आजमी ने हिंदू-मुस्लिम दोनों का समीकरण साधते हुए यह निर्णय लिया है। इस अवसर पर चिंचवड विधानसभा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष रवि यादव,हसमुद्दीन अंसारी,गनौर साहनी,महादेव वजे आदि उपस्थित थे।

 

पार्टी संगठन को मजबुत करने और पार्टी के विस्तार हेतू कार्य करने तथा विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। पार्टी के प्रति निष्ठावान बनकर कार्य करने का निर्देश दिया गया। इनकी नियुक्ति की खबर फैलते ही बी डी यादव को बधाईयों का तांता लग गया। लोगों में खुशी की लहर है। शहर अध्यक्ष बी डी यादव ने प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी को भरोसा दिलाते हुए आश्वस्त किया है कि पार्टी के प्रति निष्ठावान रहकर तन मन धन से संगठन को मजबुत करने और पार्टी के दिशा निर्देश के अनुसार कार्य करने तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को आगे बढ़ाने का भरोसा दिया।

 

कौन हैं बी डी यादव?

बी डी यादव एक उच्च शिक्षित है। सुप्रसिद्ध गर्व्हमेंट कॉन्ट्रक्टर है। एक कुशल कारोबारी हैं। प्राधिकरण के निवासी है। विभिन्न धार्मिक,सामाजिक कार्यों में वे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है। दानवीर है,कई शिक्षा संस्थानों में गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए सहयोग किया है। अखिल भारतवर्षीय यादव युवा महासभा के जिला अध्यक्ष के रुप में पिछले कई सालों से कार्यरत है। पिंपरी चिंचवड शहर उत्तर भारतीय समाज में इनकी गणना एक प्रतिष्ठित व्यक्ति के रुप में अग्रीम पंक्ति में की जाती है। उत्तर भारतीयों के बीच इनकी मजबुत पकड़ है।

 

लोकसभा चुनाव से संबंधित बी डी यादव ने क्या कहा?

समाजवादी पार्टी के शहर अध्यक्ष बी डी यादव ने मावल और शिरुर लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन का एक घटक दल है। मावल लोकसभा के शिवसेना उद्धव ठाकरे पार्टी से अधिकृत उम्मीदवार संजोग वाघेरे पाटिल और शिरुर लोकसभा से राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्रजी पवार के अधिकृत उम्मीदवार सांसद डॉ.अमोल कोल्हे को पूरा समर्थन देगी। समाजवादी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के दोनों उम्मीदवारों को जीताने के लिए दिन रात परिश्रम करेगा। मैं उत्तर भारतीयों,मुस्लिम समाज में घर घर जाकर मतदाताओं से मिलूंगा और संजोग वाघेरे पाटिल तथा डॉ.अमोल कोल्हे के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करुंगा। यही आदेश हमारे महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने दिए हैं। आपको बता दें कि पिंपरी चिंचवड शहर में करीब 3 लाख उत्तर भारतीय मतदाता हैं जो एक निर्णायक भूमिका में है। बी डी यादव की नियुक्ति से दोनों उम्मीदवारों को इसका फायदा मिलेगा।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *