ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / एमपीएससी ने निकाली बंपर भर्ती,8169 पदों में से कर्ल्क टायपिस्ट हेतू 7034 पद

एमपीएससी ने निकाली बंपर भर्ती,8169 पदों में से कर्ल्क टायपिस्ट हेतू 7034 पद

पुणे-महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने अब तक का सबसे बड़ा भर्ती विज्ञापन जारी किया है। गट ब और गट क कैडर में विभिन्न पदों पर 8 हजार 169 पदों पर भर्ती प्रक्रिया होने जा रही है। महाराष्ट्र अराजपत्रित गट ब और गट क सर्विसेज संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2023 का विज्ञापन एमपीएससी ने शुक्रवार को जारी किया।

 

संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा गट ब के लिए 2 सितंबर 2023 को आयोजित की जाएगी,जबकि गट क सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 9 सितंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। एमपीएससी ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती प्रक्रिया में सहायक कक्ष अधिकारी, कर सहायक, लिपिक-टाइपिस्ट,टंकलेखन जैसे कुल 8 हजार 169 पदों पर भर्ती प्रक्रिया लागू की जाएगी।

 

सहायक कक्ष अधिकारी के 70 पद भरे जाने हैं। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग में 8 पद भरे जाने हैं। वित्त विभाग के राज्य कर निरीक्षक के 159 पद और ग्रह विभाग के पुलिस उप निरीक्षक के 374 पद भरे जाएंगे। इनका वेतन 38 हजार 600 से 1 लाख 22800 रुपये तक होगा। गृह विभाग के सब इंस्पेक्टर स्टेट एक्साइज के कुल 6 पद भरे जाने हैं। इस पद के लिए वेतन 32 हजार रुपये से 1 लाख 1 हजार 600 रुपये होगा। वित्त विभाग तकनीकी सहायक के एक पद होंगे.. इनका वेतन 29 हजार 200 से 92 हजार 300 रुपये होगा। वित्त विभाग में टैक्स असिस्टेंट के 468 पद भरे जाने हैं। इस पोस्ट के लिए सैलरी 25500 रुपये से 81100 रुपये होगी।

 

महाराष्ट्र में मंत्रालय प्रशासनिक विभाग और राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों में क्लर्क टाइपिस्ट के 7034 पद भरे जाने जा रहे हैं। ये रिक्तियां महाराष्ट्र में मंत्रालय के प्रशासनिक विभाग और राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों के लिए भरी जाने वाली हैं। इस पद के लिए वेतनमान 19900 रुपये से 63 हजार 200 रुपये होगा।

Check Also

भाजपा की 195 सीटों की घोषणा,यूपी से 51 उम्मीदवारों का ऐलान

नई दिल्ली- भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *