ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / विधायक महेश लांडगे के क्षेत्र के नागरिक बिजली समस्या से परेशान

विधायक महेश लांडगे के क्षेत्र के नागरिक बिजली समस्या से परेशान

पिंपरी-विजयादशमी के दिन प्रभू श्रीराम बुराई पर विजय प्राप्त करके रावण का वध करके अयोध्या लौटे थे। इस दिन अयोध्यानगरी वासी अपने श्रीराम के स्वागत के लिए घर घर दीप जलाए थे। आज भी विजयादशमी का त्योहार है। लेकिन चिखली परिसर का कुछ हिस्सा 48 घंटों से अंधेरे में डूबा है। बिजली विभाग की नाकामियों के चलते हिंदूओं को त्योहार मनाने में बाधाएं उत्पन्न कर रहे हैं।

 

विधायक महेश लांडगे के क्षेत्र के नागरिक बिजली समस्या से परेशान

त्योहारी मौसम में भाजपा विधायक महेश लांडगे के भोसरी विधानसभा क्षेत्र स्मार्ट सिटी के चिखली परिसर में पिछले 48 घंटों से बिजली गुल है। जनता परेशान है,बिजली विभाग के अधिकारी,कर्मचारी गुमराह करने वाला उत्तर दे रहे हैं। साने चौक का ट्रांसफार्मा कब ट्रांसफर हुआ इस बारे में थरमॅक्स चौक कार्यालय के उपअभियंता उमेश कवडे बेखबर है। उनके कर्मचारी कब ट्रांसफार्मा साने चौक से उठाकर ले गए,इस बारे में कवडे को मालूम नहीं। पिंपरी विधानसभा के विधायक अण्णा बनसोडे ने दो दिन पहले अपने क्षेत्र में बिजली समस्या को लेकर अधिकारियों के साथ एक हाईलेवल मीटिंग की। आदेश दिया कि बिजली समस्या तत्काल हल हो और आगामी 25 साल की योजना बनाएं। लेकिन भोसरी विधानसभा क्षेत्र खासतौर पर चिखली परिसर रामभरोसे है।

 

महिलाओं में आक्रोश की भावना

चिखली के साने चौक स्थित नायर कालोनी,साईं कालोनी,यशवंत कालोनी परिसर में 3 अक्टूबर अष्टमी की रात से बिजली गुल है। बीते 48 घंटों से परिसर के नागरिक दो रात अंधेरे में गर्मी और मच्छरों के बीच रात गुजारने को मजबुर है। बिजली गुल होने से सुबह पानी की दिक्कतें महिलाओं को हो रही है। पानी की टंकियां खाली है। तीन चार मंजला सोसायटी बिल्डिंगों में रहने वाले लोग नीचे से पानी भरने को बेबस है। बाजार से पानी का गैलन खरीदकर स्नान करने,पीने को विवश है। महिलाओं में काफी आक्रोश की भावना दिखाई दे रही है। डेंगू का प्रकोप शहर में तेजी के साथ बढ़ा है। बिजली के बिना मोटर,पंखा,विद्यार्थियों को पढने के लिए संगणक सब बंद है। बिजली के इंतजार में नागरिक रात रात भर जाकर रातें काट रहे है।

 

अधिकारी,कर्मचारी कर रहे गुमराह,जनप्रतिनिधि बेबस और लाचार

भाजपा एक हिंदुत्ववादी पार्टी है। हिंदू त्योहार नवरात्र,दशहरा,दिवाली के मौसम में 48 घंटे बिजली खंडित रहना आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है। चिखली परिसर यह भाजपा विधायक महेश लांडगे के क्षेत्र में आता है। राज्य में भाजपा की सरकार है। लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी का डर,भय नहीं है। मनमाना कामकाज,मनमाना गुमराह करने वाला जवाब देने में महारथ हासिल है। भाजपा के पूर्व नगरसेवक सुरेश तात्या म्हेत्रे,शिवसेना के नेताजी काशीद लगातार अधिकारियों,कर्मचारियों के संपर्क में है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रांसफार्मा बदलने का काम जारी है। 1.30 से 3.00 बजे तक बिजली आपूर्ति हो जाएगी। लेकिन हकीकत यह है कि दोपहर 12.30 बजे टेम्पो में ट्रांसफार्मा साने चौक में लाया गया। समाचार लिखे जाने तक ट्रांसफार्मा लावारिस हालत में पडा था। कोई भी कर्मचारी साने चौक पर उपलब्ध नहीं है। ट्रांसफार्मा लगाने काम अभी तक शुरु नहीं हुआ है। जनप्रतिनिधियों को भी कर्मचारी गुमराह कर रहे हैं। अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहावत यहां चरितार्थ है। बिजली अधिकारियों,कर्मचारियों की मनमानी के आगे आम हो या खास सब बेबस,लाचार,नतमस्तक हैं।

 

बिजली विभाग के अधिकारी बेखौफ,गैरजिम्मेदार-डॉ.लालबाबू गुप्ता

विश्व श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.लालबाबू गुप्ता ने बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और बिजली 48 घंटे से खंडित होने की जानकारी मांगी,लेकिन गुमराह,बेजवाबदार,गैरजिम्मेदार भरा उत्तर दिए। बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को किसी का खौफ डर नहीं रहा। नागरिकों की परेशानी से उनको कोई लेना देना नही। दशहरा,विजायदशमी के पर्व पर जनता बिजली की समस्या झेलने को त्रस्त है और अधिकारी अपने एसी कार्यालय में मस्त हैं। पिंपरी चिंचवड शहर स्मार्ट सिटी की सूची में दर्ज है। जिस शहर के लोगों को बिजली,पानी जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध न हो,स्मार्ट सिटी की व्याख्या बेईमानी लगती है,.झूठी,फरेब भरी लगती है।

Check Also

महाराष्ट्र भाजपा के 23 प्रत्याशियों का ऐलान,5 सांसदों का पत्ता कटा

मुंबई-महाराष्ट्र में 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। बीजेपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *