ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / …वक्त तो वक्त है…आता है और जाता है-कृष्ण प्रकाश का मार्मिक पोस्ट

…वक्त तो वक्त है…आता है और जाता है-कृष्ण प्रकाश का मार्मिक पोस्ट

पिंपरी- पिंपरी चिंचवड शहर के पूर्व पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने इंस्टाग्राम में एक मार्मिक,ह्दय विदारक पोस्ट शेयर की है। यह पोस्ट एक संदेश उन लोगों के लिए है जो मौसम की तरह रंग बदलते है। बसंती मौसम में फूल,फल,पत्ते सब पेड़ से चिपके रहते हैं लेकिन जैसे ही पतझड़ का मौसम आता है एक एक करके सब साथ छोड़ जाते है।

 

जी हां! ऐसा ही खट्टा मीठा अनुभव कृष्ण प्रकाश को हुआ है। उनका समय से पहले तबादला हुआ तो वो विदेश में थे। तबादला क्यों हुआ? उसके पीछे क्या कारण रहा? जहां से वो आए थे उसी जगह फिर से पोस्टिंग करके अपमान क्यों किया गया? जबकि आईजी रेंक के अनुभवी,तेजतर्रार आला अफसर है। अगर तबादला किसी शहर के पुलिस कमिश्नर के रुप में होता तो शायद इतना दुखदायी नहीं होता।

 

शहर में जीरो टॉलरेंस की संकल्पना लेकर कृष्ण प्रकाश आए,और वज्रपात बनकर खूंखार अपराधियों पर टूट पडे। खादी और खाकी के गठजोड की गांठ को खोल डाला, सारे अवैध धंधों को नेस्तनाबूद कर डाला। बडे बडे गिरोहबाजों,अपराधियों,माफियाओं को तडीपार किया या फिर मकोका के तहत कार्रवाई की। अपने पुलिस विभाग में भ्रष्ट अधिकारियों पर निलंबन जैसी सख्त कार्रवाई की। कृष्ण प्रकाश पहले पुलिस कमिश्नर होंगे जो अपना मोबाइल नंबर शहरवासियों को आवंटित किया,ताकि कोई भी संकट की घडी में फोन करके मदद मांग सके,बिना रोकटोक के आयुक्तालय में मिल सके। सामाज की बुराईयों और गलत धंधों को बंद करने के लिए सामाजिक सुरक्षा पथक समेत कई अन्य पथकों की स्थापना की। जिसका परिणाम यह हुआ कि देखते ही देखते कुछ ही महिनों में शहर से क्राइम का ग्राफ नीचे लूढकने लगा। गलत काम में लिप्त कई राजनीतिक हस्तियों,उनके बच्चों को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे डालने का साहस दिखाया। ऐसे कर्मठ,तेजतर्रार आला अफसर का हौसला बढ़ाने की बजाय हौसला परस्त करना कहां का न्याय संगत है? ऐसा सवाल राज्य सरकार से शहर की जनता,बुद्धिजीवी लोग पूछ रहे हैं।

 

कृष्ण प्रकाश एक योद्धा हैं,संघर्षशील और सहनशील अधिकारी है। मौसम के साथ लोगों को बदलते देखना भी जीवन की सीख है। बुरे वक्त में साथ छोडने की बात तो सुनी गई,मगर जिन पर ज्यादा भरोसा किया वो अगर पहचानने से इंकार करें तो ज्यादा चोट लगती है।

 

इन्हीं कसमश भरे उथल पुथल मार्मिक भावनाओं को पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने इंस्टाग्राम के माध्यम से रंग बदलती दुनिया के लिए एक संदेश शेरशायरी के माध्यम से पोस्ट की है। ‘मेरे पसीने से मेरे मेहनत की खुशबू आती है! मेरा लहू मेरे रगो में इमान का रंग भरता है! ऐ दौर की दुश्वारियां युं न इतरा मेरे हालात पे! वक्त तो वक्त है,आता और जाता है!’

Check Also

महाराष्ट्र भाजपा के 23 प्रत्याशियों का ऐलान,5 सांसदों का पत्ता कटा

मुंबई-महाराष्ट्र में 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। बीजेपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *