ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / पुलिस कमिश्‍नर कृष्ण प्रकाश का ट्रांसफर,अंकुश शिंदे नए पुलिस कमिश्‍नर

पुलिस कमिश्‍नर कृष्ण प्रकाश का ट्रांसफर,अंकुश शिंदे नए पुलिस कमिश्‍नर

पिंपरी-पिंपरी चिंचवड शहर के तेज तर्रार,कमठ पुलिस कमिश्‍नर कृष्ण प्रकाश का तबादला हो गया है। उनकी जगह अंकुश शिंदे(विशेष पुलिस महानिरिक्षक वीआयपी सुरक्षा महाराष्ट्र राज्य मुंबई) को नए पुलिस कमिश्‍नर के रुप में नियुक्ति की गई है। कृष्ण प्रकाश अभी विदेश में है। आने के बाद विशेष पुलिस महानिरिक्षक वीआयपी सुरक्षा महाराष्ट्र राज्य मुंबई का पदभार संभालेंगे।

पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने एक ट्विट किया है कि शहरवासियों,पुलिस विभाग के सहयोगी अधिकारियों,कर्मचारियों का अथक सहयोग और प्यार मिला,जो हमेशा यादगार रहेगा। सभी के सहयोग के लिए दिल से आभार।

पिंपरी चिंचवड शहर पुलिस कमिश्‍नर का पद कृष्ण प्रकाश डेढ साल पहले संभाले थे। शहर को जीरो टालरेंस बनाने का संकल्प लेकर आए थे और काफी हद तक अपने मकसद में कामयाब भी हुए। कई गैंग पर मकोका के तहत कार्रवाई की। कितने लोगों को तडीपार किया। भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया। पुलिस विभाग के कामकाज में सुधार,पारदर्शता लाने का काम किया। इनके कार्यकाल में ड्रग्स माफियों का रैकेट,क्रिकेट सट्ेबाज,दूसरे राज्यों से हथियारों का जखीरा को जब्त करने और गुंडों की कमर तोडने का काम किया। इनके ही कार्यकाल में सामाजिक सुरक्षा पथक,महिला सुरक्षा पथक गठित किया गया। सेवा विकास बैंक में करोडों के भ्रष्टाचार में 30 लोगों पर अपराध दर्ज किया और तत्कालीन चेयरमैन अमर मूलचंदानी को जेल के सलाखों के पीछे पहुंचाने का साहस दिखाया। दो नगरसेवक केशव घोलवे और आशा शेंडगे पर अपराध दर्ज करके येरवडा जेल पहुंचाया।

कृष्ण प्रकाश के सामने कई चुनौतियां आयी लेकिन अपने कामकाज के वसूलों से समझौता नहीं किया। शहर के तीसरे पुलिस आयुक्त के रुप में काम करने का मौका मिला। ऐसे होनहार,कर्तव्यनिष्ठ पुलिस कमिश्‍नर का अचानक बदली होना किसी झटके से कम नहीं। कृष्ण प्रकाश के कार्यों को शहर की जनता युगों युगों तक याद करेगी।

Check Also

महाराष्ट्र भाजपा के 23 प्रत्याशियों का ऐलान,5 सांसदों का पत्ता कटा

मुंबई-महाराष्ट्र में 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। बीजेपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *