ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / घर-घर,गांव-गांव हिन्दुत्वादी संगठन करो तैयार-महामंडलेश्वर प्रणवानंद

घर-घर,गांव-गांव हिन्दुत्वादी संगठन करो तैयार-महामंडलेश्वर प्रणवानंद

लोनावला- देश का बंटवारा 1947 में हिन्दू-मुस्लिम के आधार पर हुआ। आजादी से लेकर आज तक कानूनी तौर पर हिन्दूस्तान हिन्दू राष्ट्र नहीं बन सका। इसके पीछे कारण यह रहा कि हिन्दू ही हिन्दू राष्ट्र बनने के विरोधी है। घर-घर,गांव-गांव में जब तक हिन्दुत्व की भावना नहीं जगायी जाएगी तब तक हिन्दू राष्ट्र बनाने का सपना अधूरा रहेगा। ऐसे विचार इंदौर के श्री अखंडानंद आदिवासी गुरूकुल आश्रम के महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी श्री प्रणवानंद सरस्वतीजी महाराज ने व्यक्त किए।

डॉ.लालबाबू गुप्ता के नेतृत्व में शिष्टमंडल स्वामीजी से मिला

आचार्य प्रणवानंद सरस्वती महाराज लोनावला की खूबसूरत वादियों से घिरे नारायणी धाम में कथावाचन की गंगा बहाने के लिए विशेष रुप से पधारे है। इस अवसर पर विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.लालबाबू गुप्ता के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल स्वामीजी का आशीर्वाद,साधूवाद लेने पहुंचा। विश्वमैत्री संघ की ओर से महाराष्ट्र के महामहीम राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के करकमलों द्धारा 16 जनवरी को पिंपरी चिंचवड शहर के भोसरी स्थित कै.अंकुशराव लांडगे सभागृह में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले मान्यवरों का सत्कार कार्यक्रम आयोजित है। इस कार्यक्रम में सत्कारमूर्ति और विशेष अतिथि के रुप में आचार्य प्रणवानंद महाराज का आगमन होने जा रहा है। डॉ.लालबाबू गुप्ता ने निमंत्रण पत्रिका देकर स्वामीजी को सादर आमंत्रित किया। इस अवसर पर हमारे संवाददाता से एक साक्षात्कार में स्वामीजी बोल रहे थे।

 

हर घर से एक,हर गांव से 5 हिन्दुत्वादी तैयार करने का मिशन 

स्वामीजी ने आगे कहा कि वक्त संघर्ष करने का नहीं प्रचार प्रसार वाला है। आदिवासी क्षेत्रों के लोगों का जीवनस्तर सुधारने,संवारने और विकास की मुख्यधारा से जोडने का कार्य हो रहा है। मध्यप्रदेश के छबुआ,रतलाम आंचल के आदिवासी,दलित इलाकों में तेजी के साथ काम हो रहा है। स्वामीजी खुद 40 किमी.पैदल यात्रा करके आदिवासियों के जीवनशैली को बेहद करीब से देखा और जाना। ईसाई समुदाय के बीच काम करने की जरुरत है। अगर हम उनकी जरुरतों,भावनाओं को सुनेंगे और समझेंगे तो उनको मुख्यधारा से जोड सकते है,हिन्दू की भावना को जगा सकते है। मुंबई के भायखाला आदिवासी,क्षेत्र में कई ईसाई,आदिवासी बहुल्य क्षेत्रों को कार्य की दृष्टि से चिन्हित किया गया है। हर घर से एक और हर गांव से 5 लोगों में अगर हम हिन्दु की भावना जगा सके तो देखते ही देखते एक समूह,संगठन तैयार हो जाएगा। हिन्दू राष्ट्र बनाने से पहले हमको हिन्दुत्व की ताकत बनाना होगा। उनके बैनर तले कार्य होना चाहिए,छोटे छोटे महात्माओं को उन्हीं के बीच से तैयार करना होगा। पंचपरमेश्वर बनाना होगा। लोनावला के नारायणी धाम में नंबर वन की कथा कराया,आदिवासी क्षेत्रों में 108 नंबर की कथा कराएंगे।

 

धन हो या न हो आपके पास आदमी होना चाहिए,व्यक्ति का चरित्र शब्द चयन से झलकता है

स्वामीजी ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हिन्दू संगठना के बैनर तले जो विवादित बोल बोले गए वह गलत हो सकता है लेकिन उद्देश्य,भावना सही था। इस भावना को मैं समर्थन करता हूं। व्यक्ति का जीवन एक सामाजिक प्राणी के समान होता है। धन हो या न हो लेकिन आपके पास आदमी होना चाहिए। आदमी नहीं तो जीवन नहीं। शब्दों का अपना एक सामर्थ होता है। व्यक्ति का चरित्र शब्द चयन से झलकता है। बच्चों को हम शिक्षा दे रहे लेकिन संस्कार नहीं,जो पीड़ादायक है। माता पिता अपने बच्चों को धार्मिक उत्तराधिकारी बनाना चाहिए। हाईफाई के जीवन से निकालकर प्राचीन कल्चर का ज्ञान देना चाहिए।

 

सरकार धर्मांतरण के विरोध में राष्ट्रीय कानून बनाएं

सनातन धर्म एक महान धर्म है और विश्व में इसका कोई पर्याय नहीं। हमारे इसी धर्म पर ईसाई मिशनरी और मुसलमान धर्मांतरण के माध्यम से आक्रमण कर रहे हैं। इस धर्मांतरण के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन निर्माण करना चाहिए, साथ ही इस देश को सुरक्षित करने के लिए सरकार को धर्मांतरण के विरोध में राष्ट्रीय कानून बनाएं और किसी भी प्रकार का धर्मांतरण अवैध घोषित किया जाए। ज्ञान की कमी है,हमारे संत गुरुजन ज्ञान देंगे। एक दशक से संतसमाज इस कार्य के लिए कार्यरत हैं।

 

स्वामीजी के हिन्दू धर्म कार्य में हरसंभव सहयोग-डॉ.लालबाबू गुप्ता

विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.लालबाबू गुप्ता ने स्वामीजी को भरोसा दिलाया कि वे उनके हिन्दू धर्म के प्रचार प्रसार एवंम आदिवासी क्षेत्रों में कार्यों में हरसंभव सहयोग करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वामीजी का काम प्रशंसनीय है। संतों,गुरुजनों का सानिध्य में कोई भी कार्य सफल होता है। स्वामीजी का सम्मान करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। स्वामीजी के कार्यों को शत शत नमन।

Check Also

महाराष्ट्र भाजपा के 23 प्रत्याशियों का ऐलान,5 सांसदों का पत्ता कटा

मुंबई-महाराष्ट्र में 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। बीजेपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *