ताज़ा खबरे
Home / pimpri / ब्रेकिंग न्यूज:भाजपा के 10 नगरसेवक आप का दामन थामेंगे

ब्रेकिंग न्यूज:भाजपा के 10 नगरसेवक आप का दामन थामेंगे

 

पिंपरी- पिंपरी-चिंचवड़ शहर के 9-10 भाजपा नगरसेवक आम आदमी पार्टी (आप) के संपर्क में हैं। शहर में भाजपा की एकाधिकार व्यवस्था के साथ-साथ गांववाले,सगे,संबधी रिश्तेदार की राजनीति से तंग आकर ये नगरसेवक आप में प्रवेश करेंगे। जिसकी पुष्ठि आम आदमी पार्टी(आप) महाराष्ट्र राज्य संघटक विजय कुंभार ने की है।

 

अधिकांश नगरसेवक चिंचवड विधानसभा क्षेत्र सेे

भाजपा छोड़कर आप का दामन थामने वाले अधिकांश भाजपा नगरसेवक चिंचवड विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रभागों के है। वाकड परिसर से कुछ नगरसेवक है। हिजंवडी आयटी पार्क में काम करने वाले युवक बडी संख्या में वाकड,हिंजवडी परिसर में रहते है जो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईमानदार छवि के कायल है। उनकी नीतियों पर विश्वास करते है। नगरसेवकों का मानना है कि वाकड परिसर में आप चलेगा और सम्मानजनक खाता भी खोलेगा।

 

नगरसेवक का राजनीतिक जोखिम भरा कदम

सबसे ज्यादा हैरानी और चौंकाने वाली बात यह है कि आज तक भाजपा के नगरसेवक राकांपा में,राकांपा के नगरसेवक भाजपा में जाते सुना था। क्योंकि दोनों पार्टियों के बीच पालिका का चुनाव केंद्रित रहेगा। लेकिन भाजपा के करीबन 10 नगरसेवक आप के संपर्क में है,यह बात अपने आप में हैरान करती है। नगरसेवक अपने राजनीतिक कैरियर में बडा जोखिम उठाने जा रहे हैं। अगर यह प्रयोग सफल हुआ और आप के 5 नगरसेवक भी चुनकर पालिका पहुंचते है तो आप पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में अपना खूंटा मजबुती से गाड़ेगी,जिसका सीधा नुकसान वर्तमान भाजपा विधायक लक्ष्मण जगताप को होगा। भाजपा के 9-10 नगरसेवकों का जाना भी जगताप के लिए किसी बडे झटके से कम नहीं।

 

भाजपा-राकांपा के बीच छीनाछपटी

पिंपरी-चिंचवड़ मनपा चुनाव राजनीतिक घटनाक्रम जोर पकड़ रहा है। कुछ पार्टियों के पदाधिकारी दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे हैं। साथ ही बीजेपी के पदाधिकारी दावा कर रहे हैं कि एनसीपी और शिवसेना के कुछ नगरसेवक बीजेपी के संपर्क में हैं। इसलिए चुनाव से पहले कई भाजपा नगरसेवक दावा कर रहे हैं कि वे एनसीपी में शामिल होंगे शहर के राजनीतिक हालात को देखते हुए एनसीपी बीजेपी से सीधे टक्कर ले रही है। इसलिए भाजपा नगरसेवकों के राकांपा में शामिल होने की संभावना है,जबकि राकांपा के नगरसेवकों के भाजपा में शामिल होने की संभावना कम है। भाजपा के नौ से दस नगरसेवक आप के सीधे संपर्क में आए हैं। इन नगरसेवकों ने अपने राज्य स्तरीय नेताओं से मुलाकात कर पार्टी में प्रवेश को लेकर चर्चा की है। ऐसी बातें छनकर बाहर आ रही है।

 

क्यों नाराज हैं भाजपा के नगरसेवक?

नगरसेवकों का आरोप है कि पिछले साढे चाल सालों में उनको कोई पद नहीं मिला। भाजपा में केवल दोनों विधायकों की चलती है। जो नगरसेवक चाटूकारिता करने की कला जानता है और सगे संबंधी,रिश्तेदार,विशेषतौर पर मूलनिवासी हो उसकी लॉटरी निकलती है। स्थायी समिति समेत विभिन्न पदों पर सत्ता सुख भोगने का सौभाग्य प्राप्त होता है। बाकी नगरसेवक सूखे सूखे रहते है। भोसरी के विधायक महेश लांडगे भी यही फॉर्मूला अपनाते है। राजनीति में चाहे जितना काम करो लेकिन अगर अपने नेताओं की चाटूकारिता की कला नहीं सीखी,किसी को राजनीतिक गॉडफादर नहीं बनाया,तो सफल नहीं हो सकते। राष्ट्रवादी कांग्रेस में यही फॉर्मूला का चलन है। दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार को गले लगाती है। मिलकर बांटकर खाती है और डकार तक नहीं लेती। केवल भोली भाली जनता को मूर्ख बनाने के लिए विरोध प्रदर्शन,धरना,प्रेस वार्ता में कीचड़बाजी का खेला करती है। दोनों पार्टियों को कुछ खास लोग ही चलाते है,बाकी तो सब झंडूबाम है।

 

आप के संयोजक ने क्या कहा?

आम आदमी पार्टी,महाराष्ट्र के संयोजक विजय कुंभार ने कहा कि विभिन्न दलों के कुछ नगरसेवक संपर्क में है। आप में प्रवेश करने की इच्छा जतायी है। पार्टी परंपरा के अनुसार अच्छी छवि और आप की नीतियों के सांचे में फिट बैठने वालों को ही प्रवेश दिया जाएगा। देश में उबाल मार रहा मोदी लहर अब शांत हो चुका है। केजरीवाल के कामकाज का मुकाबला किसी राज्य की सरकारें नहीं कर सकती। अब भविष्य में केजरीवाल फैक्टर ही चलेगा।

Check Also

महाराष्ट्र भाजपा के 23 प्रत्याशियों का ऐलान,5 सांसदों का पत्ता कटा

मुंबई-महाराष्ट्र में 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। बीजेपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *