ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / सफल उद्योजक हेतू आत्मविश्‍वास,उर्जा,जिद,जोखिम जरुरी-पुलिस आयुक्त

सफल उद्योजक हेतू आत्मविश्‍वास,उर्जा,जिद,जोखिम जरुरी-पुलिस आयुक्त

कृष्ण प्रकाश पुलिस पाल्यों को बनाएंगे उद्योजक,संगोष्ठी में किया मार्गदर्शन
पिंपरी- पिंपरी चिंचवड शहर पुलिस आयुक्तालय और महाराष्ट्र उद्योजकता विकास केंद्र,पुणे के संयुक्त प्रयास से आज पुलिस वालों के पाल्यों को उद्योजक कैसे बने? इस बारे में चिंचवड के रामकृष्ण मोरे सभागृह में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने संबोधित करते हुए कहा कि अगर मन में जिद,लगन,साहस,साफ उद्देश्य,कुछ करने की उर्जा हो तो मंजिल पाना आसान होता है। सरकारी नौकरी करना एक कर्तव्य है बिजनेस नहीं,लेकिन एक उद्योजक बनना एक समाजसेवा की श्रेणी में आता है चार परिवारों को रोजगार देने का प्लेटफॉर्म होता है। बैठे बैठाए सब कुछ नहीं मिलता। अगर हम सोते रहे तो भाग्य सोया रहता है। जागते रहे तो भाग्य जागा रहता है। अगर दो कदम बढाकर कार्यान्वियत रहते है तो भाग्य चमकता है। इसी कडी से जुडे सतयुग,त्रेतायुग,कलयुग का उदाहरण दिया कि हमको किस युग में रहना है जीना है।
पुलिस आयुक्त ने पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों के बारे में कहा कि रिटायरमेंट के बाद लोग दो बातों को पूछते है आपका स्वास्थ्य कैसे है?आपके बच्चे क्या करते है? पुलिस सेवा में दिन रात अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहते है स्वास्थ्य और पाल्यों की शिक्षा,भविष्य की ओर ध्यान देने का समय नहीं मिलता। 3000 पुलिस कर्मचारियों को गोक्यू वॉच देने की घोषणा की। यह घडी ब्लड प्रेशर,बुखार,कोविड,ऑक्सीजन लेवल,व्यायाम करने आदि की जानकारी देगी। कृष्ण प्रकाश ने कहा कि बिना परिश्रम जीवन में कुछ भी हासिल नहीं होता। उन्होंने अंग्रेजी के शब्द वाय और हिरे की चमक का भी उदाहरण दिया। अपनी उर्जा को बच्चे वाट्सअ‍ॅप,मोबाईल,फेसबुक में कौन कितना लाईक करते है इसमें उर्जा गंवाते है। जीवन में कुछ ऐसा कार्य करो कि दुनिया काम के दम पर आपको लाइक करें।
पुलिस कर्मचारियों के रहन सहन,बुरी आदतों का असर पाल्यों के जीवन में पडता है। कुछ करने की क्षमता नष्ट हो जाती है। पुलिस वालों को अपने घर संसार का वातावरण प्रफुलित,आनंदमयी रखना चाहिए। जहां उर्जा वहां आत्मा बसती है। उर्जा का पुंज ही आत्मा होती है। किसी भी उद्योग को शुरु करने में आत्मविश्‍वास,उर्जा,जिद,जोखिम को साथ लेकर चलना पडता है। अगर भरा है पेट तो जमाना अच्छा लगता है….और अजगर करे न चाकरी,पंक्षी करे ना काम… ऐसे दो दोहे पढकर आयुक्त पाल्यों का मार्गदर्शन और संदेश देने का काम किया। पैसों का दुरुपयोग करने वाले बाद में चीटर की श्रेणी में आ जाते है औेर क्रिमिनल बनते है। इसलिए अनावश्यक खर्च करने से बचना चाहिए।
महाराष्ट उद्योजक विकास केंद्र के कार्यकारी संचालक सुरेश लोंढे और उनकी टीम पाल्यों का उद्योजक कैसे बने इस बारे में मार्गदर्शन किया। प्रोपोजल से लेकर बैंक लोन तक मदद करने के बारे में बताया। इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने से लेकर बिजनेस स्टार्ट होने तक प्रशिक्षण मार्गदर्शन देने का आश्‍वासन दिया। पिंपरी चिंचवड सीटिजन फोरम के तुषार शिंदे ने कहा कि एक उद्योजक राष्ट्र निर्माण के काम आता है। यह शहर संभावनाओं,अवसरों से भरा है। अप्पर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले ने भी अपने संबोधन में पाल्यों का मार्गदर्शन किया और पुलिस विभाग की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। एसीपी डॉ.सागर कवडे ने प्रस्तावना भाषण दिया।सूत्रसंचालन की कमान रत्ना देहिकल ने संभाली।

Check Also

महाराष्ट्र भाजपा के 23 प्रत्याशियों का ऐलान,5 सांसदों का पत्ता कटा

मुंबई-महाराष्ट्र में 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। बीजेपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *