ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / मुख्यमंत्री ने मुंबई में तो राज्यपाल ने पुणे में किया ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री ने मुंबई में तो राज्यपाल ने पुणे में किया ध्वजारोहण

पुणे /मुंबई. पूरे देश में 72वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों में मुख्यमंत्रियों ने झंडा फहराकर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रालय में झंडा फहराते हुए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कामों और राज्य की तरक्की के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जल प्रबंधन में महाराष्ट्र सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में 25 हजार गावों में जल प्रबंधन प्रोग्राम पूरा किया जाएगा।सरकार ने शुरू की कई योजनाएं:स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने किसानों की भलाई के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। विदर्भ और मराठावाडा में कृषि प्रकल्पों की शुरुआत की जा रही है। विदेशी निवेश में भी अन्य राज्यों के मुकाबले महाराष्ट्र आगे है। उन्होंने ईपीएफओ के सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि रोजागार निर्मिती में भी महाराष्ट्र अग्रणी है।पुणे में राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण: पुणे के विधान भवन में सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने झंडा फहराया। इस मौके पर पालकमंत्री गिरीश बापट, सांसद अमर साबले और शिवसेना विधायक नीलम गोर्हे भी वहां मौजूद रहीं।संघ मुख्यालय में भी मनाया गया स्वतंत्रता दिवस: नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में महानगर संघचालक राजेश लोया नें तिरंगा फहराकर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस मौके भारी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *