ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / पुणे में पानी चुराते पकड़ने पर 10 वर्षीय बच्चे से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

पुणे में पानी चुराते पकड़ने पर 10 वर्षीय बच्चे से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

पुणे-पुणे पुलिस ने एक 17 वर्षीय किशोर को एक 10 वर्षीय लड़के के साथ अप्राकृतिक दुराचार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। आरोपी किशोर पुणे की NIBM रोड स्थित एक किराने की दुकान पर काम करता है। घटना 6 अगस्त की बताई जा रही है, जब आरोपी ने 10 वर्षीय लड़के को पानी की बोतल चुराते पकड़ लिया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।
मामला तब प्रकाश में आया जब डरे-सहमे लड़के ने अपनी मां को सब बताया। मां की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया है।
कोंढवा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक मिलिंद गायकवाड़ ने बताया, ‘हमने एक किशोर को हिरासत में लेकर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है।’

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *