ताज़ा खबरे
Home / pimpri / पिंपरी चौक पर एक दिन में 9 आंदोलन, संविधान जलाने वालों का निषेध

पिंपरी चौक पर एक दिन में 9 आंदोलन, संविधान जलाने वालों का निषेध


पिंपरी- दिल्ली के जंतर मंतर में भारतीय संविधान व भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का अपमान करने के विरोध में आज पिंपरी चौक पर समाजवादी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस समेत कई राजनीतिक पार्टियों और सामाजिक संगठना समेत कुल 9 संगठनों ने एक ही दिन आंदोलन करके जाहिर निषेध किए. संविधान की किताब को जलाने वालों के विरोध में आज मराठा सेवा संघ संभाजी ब्रिगेड की ओर से सुबह आंदोलन व निषेध किया गया. शहर अध्यक्ष सुधीर पुंडे, जिला अध्यक्ष सतीश काले, वैभव जाधव, प्रवीण बो-हाडे, रशिद सय्यद, भैय्यासाहेब गजधने, सतीश कदम, सुभाष जाधव, अंतिम जाधव, जयेश दाभाडे, अमोल गजधने, अक्षय गायकवाड, विनोद घोडके, सुभाष साळुंखे, महेश ठोंबरे, सिद्धार्थ शिवसरण, नितिन पटेकर, आदि ने आंदोलन में हिस्सा लिया. सुबह 11 बजे पिंपरी चिंचवड शहर समाजवादी पार्टी की ओर से तीव्र आंदोलन निषेध किया गया. इसमें महिलाओं ने बढचढ कर हिस्सा ली. आंदोलन का नेतृत्व खुद समाजवादी युवजनसभा के राष्ट्रीय सचिव रतन सोनकर, शहर सपा अध्यक्ष रफिकभाई कुरेशी ने किया. इस अवसर पर उपाध्यक्ष सालार शेख, उपाध्यक्ष कुतबुद्दीन होबळे, भोसरी विधानसभा अध्यक्ष जावेद शहा, उपाध्यक्ष रवि काकडे, चिंचवड विधानसभा अध्यक्ष रवि यादव, युवा आघाडीचे यश यादव, साजीद शेख, मोहसीन शहा, रामरुप यादव ,रवींद्र यादव, मस्तान कुरेशी , महिला आघाडीच्या रुपाली गायकवाड, सपना काकडे, अश्विनी सांडभोर, वहिदा शेख आदि कार्यकर्ता बडी संख्या में उपस्थित थी. हाथों में समाजवादी पार्टी का झंडा लहरा रहे थे.

शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस अध्यक्ष संजोग वाघेरेे के नेतृत्व में कार्यकर्ता चौक पर निषेध करने पहुंचे. इस वक्त राष्ट्रवादी महीला अध्यक्ष वैशाली कालभोर, प्रवक्ता फजल शेख, वीजेएनटी सेल महाराष्ट्र राज्य प्रदेशाध्यक्ष हिरालाल राठोड, प्रवक्ते फजल शेख, महिला अध्यक्षा वैशाली काळभोर, सामाजिक न्याय विभाग अध्यक्ष विनोद कांबळे, विजय लोखंडे, शकुंतला भाट, आनंदा यादव, विशाल काळभोर, साकी गायकवाड, इम्रान शेख, विश्रांती पाडाळे, मनिषा गटकळ, बाळासाहेब पिल्लेवार, निलेश पुजारी, साऊल शेख, सचिन सकाटे, अभिजीत भालेराव, सैफ खान, सुर्यकांत पात्रे, अमर कांबळे, योगेश आयवळे, गणेश शिंदे, शिवदास चिलवंत, शिवाजी सुरवसे, निर्मला माने, शादाब खान, देवी थोरात, सरोदा तामचीकर, धीरज तामचीकर, अमर गंभिरे, विजय दळवी, विलास महाजन विष्णू सरगर, भालदार गुलामअली, दिनेश पटेल, अरूणा बनसोडे, वर्षा तामचीकर आदि कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया.

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *