ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / एनडीए के ट्रेनी अधिकारियों को पढ़ाई जाएंगी कश्मीरी, पश्तो और डारी भाषाएं

एनडीए के ट्रेनी अधिकारियों को पढ़ाई जाएंगी कश्मीरी, पश्तो और डारी भाषाएं

नियंत्रण रेखा पर सेवा के दौरान मिलेगी मदद: अधिकारी ने कहा युवा अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सेवाएं देनी होती हैं, जहां दुश्मन की ओर से पश्तो और डारी भाषाओं का खूब इस्तेमाल किया जाता है। कश्मीरी हमारी भाषा है और उस राज्य से हमारे यहां बड़ी तादाद में लोग हैं। डारी और पश्तो अफगानिस्तान में बोली जाने वाली भाषाएं हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या इन भाषाओं का अध्ययन शुरू करने के लिए सेवा मुख्यालय को कोई विशिष्ट आवश्यकता महसूस हुई थी, इस पर अधिकारी ने कहा कि कोई विशिष्ट मांग नहीं थी।

पहले से पढ़ाई जाती हैं विदेशी भाषाएं: एनडीए की स्थापना के वक्त से ही आधुनिक भाषाएं इस संस्थान में पढ़ाई जाती रही हैं। हिंदी पहले से पाठ्यक्रम में है और कैडेटों को पढ़ाई जाती है। शैक्षणिक पाठ्यक्रम के अनिवार्य हिस्से के तौर पर एनडीए के दूसरे, तीसरे और चौथे सेमेस्टरों में विदेशी भाषाएं पढ़ाई जाती हैं। अकादमी में अभी पढ़ाई जाने वाली विदेशी भाषाओं में चीनी, अरबी, फ्रांसीसी और रूसी शामिल हैं। तीनों रक्षा सेवाओं के मुख्यालय द्वारा एनडीए के पाठ्यक्रम की नियमित अंतराल पर समीक्षा की जाती है और अकादमी के साथ-साथ एक संयुक्त प्रशिक्षण समिति इसके क्रियान्वयन की समीक्षा करती है।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *