ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / मराठा आरक्षण में हिंसा के बाद धरपकड़ शुरू, मुंबई में 447 लोग हिरासत में लिए गए

मराठा आरक्षण में हिंसा के बाद धरपकड़ शुरू, मुंबई में 447 लोग हिरासत में लिए गए

मुंबई. सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग कर रहे मराठा समुदाय ने बुधवार को प्रदेश के सात जिलों में हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी की। मराठा क्रांति मोर्चा के बंद के दौरान मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, नासिक और अहमदनगर में प्रदर्शनकारियों ने उत्पात मचाया। मुंबई में हुए आंदोलन के लिए पुलिस ने कानून तोड़ने के आरोप में विभिन्न स्थानों से कुल 447 लोगों को हिरासत में लिया है। मुंबई में हिंसा बेकाबू होती देख मोर्चा समन्वयक वीरेंद्र पवार ने दोपहर बाद 3 बजे शहर में बंद वापस ले लिया। मराठवाड़ा के दो विधायकों शिवसेना के हर्षवर्धन जाधव और एनसीपी के भाऊसाहेब पाटिल चिकटगांवकर ने आरक्षण की मांग के समर्थन में इस्तीफे का ऐलान कर दिया। मंगलवार को जहर खाने वाले जगन्नाथ सोनावने की माैत हो गई।मुंबई में 45 स्थानों पर हुआ प्रदर्शनपुलिस के मुताबिक, मुंबई के 45 स्थानों पर मराठा क्रांति मोर्चा ने प्रदर्शन किया था। इस आंदोलन में उपद्रवियों ने कई जगह पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया।सीसीटीवी की सहायता ली गई
मुंबई पुलिस के मुताबिक, उपद्रवियों की धरपकड़ के लिए पुलिस सीसीटीवी की सहायता ले रही है। साथ ही पुलिस समाचार चैनल के फुटेज की सहायता से भी उपद्रवियों को पकड़ने की योजना बना रही है। इतना ही नहीं उपद्रवियों की आवाज से भी उनकी पहचान की जा रही है।तीन पुलिसकर्मी भी हुए घायल
– पुलिस ने कई जगह हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज किया। सतारा में एक एसपी और नवी मुंबई में दो पुलिसकर्मी झड़पों में घायल हो गए। कई प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं।बेस्ट की कई बसों को हुआ नुकसान
– मुंबई के मानखुर्द, दिंडोशी, गोरेगाव, कांदिवली जैसे अन्य इलाकों पर पर भी उपद्रवियों ने वाहनों में तोड़फोड़ की। यही नहीं उपद्रवियों ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी की और बेस्ट की बसों में आग भी लगाया। इन हिंसक घटनाओं से बेस्ट की 23 बसों को नुकसान पहुंचा है।ठाणे में भी उपद्रवियों की धर पकड़ जारी– ठाणे के मानखुर्द कर कलंबोली में पुलिस की गाड़ियों पर आगजनी और पुलिस पर पथराव भी किया गया। ठाणे के पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह ने बताया कि ठाणे पुलिस ने हिंसक आंदोलन के मद्देनजर 20 लोगों गिरफ्तार किया है साथ ही अन्य की भी धरपकड़ शुरू है।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *