ताज़ा खबरे
Home / pimpri / कांग्रेस शहर अध्यक्ष सचिन साठे समेत सभी पदाधिकारियों की घर वापसी

कांग्रेस शहर अध्यक्ष सचिन साठे समेत सभी पदाधिकारियों की घर वापसी

पिंपरी- पिंपरी चिंचवड शहर कांग्रेस की ओर पार्टी अनदेखी कर रही है ऐसा आरोप लगाते हुए सचिन साठे समेत सभी पदाधिकारी सामूहिक त्यागपत्र दिए थे. आज प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्त रत्नाकर महाजन की उपस्थिती में सभी पदाधिकारियों ने घरवापसी की. कल से सभी पदाधिकारी पहले से ज्यादा जोश में पार्टी काम में लगेंगे ऐसा वचन सचिन साठे ने महाजन को देकर आश्‍वस्त कराया. महिला प्रदेश काँग्रेस की पूर्व अध्यक्षा शामला सोनवणे, सेवादला के अध्यक्ष संग्राम तावडे, प्रदेश एस.सी विभागा के उपाध्यक्ष गौतम आरगडे, महिला शहराध्यक्षा गिरीजा कुदळे, जेष्ठ नागरिक संघ के लक्ष्मण रूपनर, मावळ लोकसभा क्षेत्र के युवक अध्यक्ष नरेंद्र बनसोडे, एनएसयू के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश कंधारे, अल्पसंख्यांक विभाग के शहराध्यक्ष शहाबुद्दीन शेख, ओबीसी विभाग के किशोर कळसरकर, भोसरी ब्लॉक अध्यक्ष विष्णू नेवाळे, पिंपरी ब्लॉक अध्यक्ष बाळासाहेब साळुंके, चिंचवड ब्लॉक अध्यक्ष परशुराम गुंजाळ, प्रदेश अल्पसंख्याक विभाग उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंग वालिया, प्रदेश महिला काँग्रेस सचिव बिंदू तिवारी, एनएसयूआय अध्यक्ष विशाल कसबे, मयुर जैस्वाल, सज्जी वर्की आदि पदाधिकारी पत्रकार परिषद में उपस्थित थे. मालूम हो कि 8 जूलाई को पार्टी निरिक्षक मलिकार्जुन खर्गे की उपस्थिती में प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण के पास सभी पदाधिकारी सामूहिक त्यागपत्र दिए थे.

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *