ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / पुणेः एतिहासिक सिक्कों की खोज करके बनाया इतिहास

पुणेः एतिहासिक सिक्कों की खोज करके बनाया इतिहास

पुणे-पुणे के शशिकांत धोपते ने मुद्राशास्त्र में अपनी आसाधारण खोज को बरकरार रखा है। हालही में पोरवोरिम स्थित विद्या प्रबोधिनी हायर सेकंडरी सूक्ल में एकत्र हुए टीचर्स शशिकांत के सिक्कों का कलेक्शन देखकर प्रभावित हुए।
शशिकांत के पास भारतीय सिक्कों का अभूतपूर्व संग्रह है। 1998 में उन्होंने अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ मुद्राशास्त्र और पुरालेख पर रिसर्च के लिए एक चैरिटेबल ट्रस्ट शुरू किया था। आज उनके पास 25 रिसर्च पेपर्स हैं और उन्होंने सिक्कों की कई खोज की हैं। उनके पास सातवाहन, विजयनागरा से संबंधिंत कई प्राचीन सिक्के हैं।
शशिकांत ने बताया, ‘आज मेरे पास सिक्कों का एक बड़ा संग्रह है। हर एक सिक्का उन्हें खुशी देता है। इन सिक्कों के जरिए मैं भारतीय प्राचीन इतिहास के अज्ञात तथ्यों को प्रकाश में लाने में मदद करता हूं वहीं अज्ञात ऐतिहासित व्यक्तित्व की पहचान भी करता हूं।’
अपने सिक्कों के सराहनीय संग्रह के लिए वह पूरे देश की मार्केट और दुकानों में जाते हैं। मुंबई का शहर थाणे जब कोंकण शिलाहार की राजधानी था उन्हें वहां से तब का सातवाहन काल का सिक्का मिला। मुंबई के एलेफैंटा द्वीप से उन्हें त्रिकुटा काल के सिक्के मिले। वह सिक्कों के कलेक्शन के लिए कोल्हापुर के मिराज, सतारा के कराड, जैसलमेट के कोटा, इंदौर- भोपाल, बेलागावी और कर्नाटक के बादामी सहित कांचिपुरम भी गए।कराड मार्केट में उन्हें बहुत ही सुंदर गोल सिक्का मिला। इस सिक्के में गोवा के कादंबा साम्रराज्य की शिवचित्त परमादितेव काल की तारीख थी। इस सिक्के में बाईं तरफ चेहरा किए हुए शेर का चित्र बना है जो अपने बाएं पैर पर खड़ा है। शेर के मुंह के सामने एक स्वास्तिक बना है और उसकी घुंघराली पूछ बनी है। कुछ दिनों पहले वह गोवा गए थे। वहां से उन्होंने कुछ अनोखे सिक्के खरीदे। ये सेक्के उन्होंने अपने शोकेस में रखे हैं जो मुद्राशास्त्र में रुचि रखने वाले और इतिहास के टीचरों की मदद कर सकेंगे।
रिसर्चर प्रमोद पाठक ने बताया कि शशिकांत ने क्वेस्ट इन इंडियन न्यूमिज़माटिक्स नाम की एक पुस्तक भी लिखी है। उनकी यह किताब और सिक्कों का संग्रह प्राचीन भारतीय इतिहास की पढ़ाई करने वालों के लिए बहुत कामगार हैं। उन्हें इनसे ऐसे तथ्य मिलते हैं जो कभी प्रकाश में नहीं आ सके। शशिकांत ने मुद्राशास्त्र में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *