नई दिल्ली. मानसून सत्र के पहले दिन मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस और तेदेपा के अविश्वास प्रस्ताव को लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने मंजूरी दे दी। अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में शुक्रवार को राज्यसभा में सोमवार को बहस होगी। इससे पहले भी बजट सेशन में तेदेपा और वाईएसआर कांग्रेस ने कई बार अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था, लेकिन हंगामे की वजह से स्पीकर ने नामंजूर कर दिया था। मोदी सरकार के खिलाफ यह पहला अविश्वास प्रस्ताव है, जिस पर सरकार ने सहमति जताई। हालांकि, बहुमत के मामले में भाजपा की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को इससे कोई खतरा नहीं है। सरकार के पास लोकसभा में 312 सांसद हैं। सोनिया ने गांधी ने कहा कि हम अविश्वास प्रस्ताव जीतेंगे, क्योंकि हमारे पास संख्याबल है। हम इसे लेकर परेशान नहीं हैं।
एनडीए के सहयोगी दलों के कुल सांसदों की संख्या
पार्टी | सांसद |
भाजपा | 273 |
शिवसेना | 18 |
लोजपा | 06 |
अकाली दल | 04 |
रालोसपा | 03 |
जेडीयू | 02 |
अपना दल | 02 |
एनपीपी | 01 |
एनडीपीपी | 01 |
आरएसपी | 01 |
एसडीएफ | 01 |
कुल | 312 |