माथे पर लगा 500 साल का कलंक 22 जनवरी को मिटेगा-डॉ.संजय पाण्डेय
22 जनवरी को दीपावली का पर्व मनाएं,सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं घर घर पहुंचाएं-शंकर जगताप
पिंपरी -कुछ लोग प्रांतवाद करते हैं,समाज के कुछ कंटक राजनीति करते हैं और उत्तर भारतीयों को परप्रांतीय कहकर संबोधित करते है। ऐसे कंटकों को बताना चाहते हैं कि हमारे पूर्वजों ने अपने खून पसीने से महाराष्ट्र को सींचा है। पत्थर में फूल उगाने का काम किया है। इसलिए हम लोग परप्रांतीय नहीं…घरप्रांतीय है। प्रदेश भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. संजय पाण्डेय ने ऐसा कहा।भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा,पिंपरी चिंचवड शहर की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन और पदाधिकारियों के नियुक्ति पत्र कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में डॉ.संजय पाण्डेय बोल रहे थे।
भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा जम्बो कार्यकारिणी घोषित
भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा,पिं.चिं.शहर की जम्बो कार्यकारिणी की घोषणा की गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को डॉ.संजय पाण्डेय और भाजपा शहर अध्यक्ष शंकर जगताप के करकमलों द्धारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। जम्बो कार्यकारिणी में महासचिव-4,उपाध्यक्ष-12,सचिव-13,सलाहगार समिति-15 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। जिला संयोजक युवा प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया है।
ये मान्यवर उपस्थित रहे
कार्यक्रम में भाजपा शहर अध्यक्ष शंकर जगताप,वरिष्ठ उपाध्यक्ष व प्रवक्ता राजू दुर्गे,भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा पिंपरी चिंचवड के अध्यक्ष आकाश भारती,पूर्व नगरसेविका सौ.ज्योति सुखलाल भारती,पुणे जिला प्रभारी नवीन सिंह,प्रदेश महामंत्री पदयुमन शुक्ला,प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल वर्मा,राजीवरत्न मिश्रा,प्रदेश सचिव चंद्रप्रकाश मिश्रा,प्रदेश सचिव नीतिश वर्मा,प्रदेश प्रवक्ता विनोद उपाध्याय,प्रवास प्रमुख शैलेश मिश्रा,प्रदेश प्रवास प्रमुख भोवल सिंह,प्रदेश भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की महिला संयोजिका प्रिति आहुजा,सहसंयोजिका रंभा सिंह,भाजपा शहर महासचिव संजय मंगोडेकर,विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठना के उपाध्यक्ष व उद्योजक प्रमोद गुप्ता आदि मान्यवर उपस्थित थे।
शिवसेना नहीं अब सोनिया सेना है,बालासाहेब ठाकरे होते तो जितेंद्र आव्हाड क्या हश्र करते?
डॉ.संजय पाण्डेय अपने संबोधन का आरंभ कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि …सियाराम चंद्र की जय,भगवा ध्वज को नमन,संतों की भूमि से हनुमानगढी तक गगनभेदी नारों की गूंज के साथ..जयश्रीराम,सब संतों की जय। राष्ट्रवादी कांग्रेस(शरद पवार) के नेता जितेंद्र आव्हाड को निशाने पर लेते हुए कहा कि हिंदू धर्म पर आघात करने वाले आव्हाड के बयानों पर उद्धव ठाकरे ने एक शब्द नहीं बोला, आज हिंदु सम्राट बालासाहेब ठाकरे जिंदा होते तो सोचो जितेंद्र आव्हाड का क्या हश्र करते? उद्धव की शिवसेना अब सोनिया सेना बन चुकी है,धीरे धीरे पतन की ओर जा रही है।
500 साल तक माथे पर लगा कलंक अब 22 जनवरी को समाप्त हो जाएगा। हमारा सौभाग्य है कि हम अपने जीवन में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और भव्यतम श्रीराम मंदिर का साक्षात दर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदीजी को फिर प्रधानमंत्री बनाना है। महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने 45 प्लस का संकल्प लिया है,उनके संकल्प अभियान को पूरा करने का दायित्व हमको निभाना है,यही संकल्प लेकर यहां से जाना है। 22 जनवरी को दीपावली का पर्व सबको मनाना है।
22 जनवरी को दीपावली का पर्व मनाएं,सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं घर घर पहुंचाएं-शंकर जगताप
शहर भाजपा अध्यक्ष शंकर जगताप ने अपने संबोधन में कहा कि प्रथम राष्ट्र,फिर पार्टी,उसके बाद मैं,इस मूलमंत्र के तहत आप सभी पदाधिकारी कार्य करें। पार्टी का गमछा मिलना सौभाग्य नसीब की बात होती है। पहले भाजपा के पास 2 सांसद,फिर 200,300,अब 400 के पार करने का संकल्प लें। प्रधानमंत्री जी ने 2047 तक भारत को विश्व में महासत्ता देश बनाने के लिए कार्य कर रहे है। हर नागरिक में देशप्रेम की भावना होनी चाहिए। मालदीय विवाद के बाद यह देखने को मिला कि 2000 से ज्यादा लोगों ने अपनी बुकिंग रद्द कर दी। अपने देश के प्रति देशप्रेम ही तो है। केंद्र,राज्य,मनपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन,घर घर तक पहुंचाना है। देश की अर्थव्यस्था विश्व के देशों की तुलना में तीसरे क्रमांक पर है। देश को विश्व गुरु बनाने का सपना प्रधानमंत्रीजी ने देखा है उसे हम सबको मिलकर पूरा करना है। शंकर जगताप ने आकाश भारती की जम्बो कार्यकारिणी और भारी संख्या में उपस्थित उत्तर भारतीयों को देखकर गद्गद हो गए,प्रशांसा करते हुए कहा कि भाजपा के सभी सेल,मोर्चा में से उत्तर भारतीय मोर्चा सबसे आगे और मजबुत है। आकाश भारती ने अपने मोर्चा में सभी धर्म,जातिय के लोगों को समाविष्ट किया है। सभी को न्याय देने की कोशिश की है। 22 जनवरी को दीपावली का पर्व मिलकर मनाओ। एक एक कार्यकर्ता 10-10 घरों में जाकर दीपावली मनाने का महान कार्य करें।
सभी मान्यवरों को पुष्पगुच्छ,शाल,पुणेरी पगडी देकर आकाश भारती ने स्वागत सत्कार किया। सूत्रसंचालन की कमान राजेश बडगुजर ने संभाली।