पिंपरी- ताथवडे में अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान हुए विस्फोट और स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत की पुलिस को सार्वजनिक तौर पर फटकार के बाद पिंपरी चिंचवड़ पुलिस कमिश्नरेट एक्शन मोड में है। पिंपरी चिंचवड शहर के कार्यक्षम तेजतर्रार पुलिस कमिश्नर विनय कुमार चौबे एक्शन मोड में आते ही अपना हंटर चला दिया। इस मामले में 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इनमें सहायक पुलिस निरीक्षक परवेज शिकलगर, सहायक निरीक्षक बालाजी ठाकुर और 4 पुलिसकर्मी शामिल हैं।
रविवार रात पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर एक अवैध गैस टैंकर से गैस भरते समय कई सिलेंडर फट गए और आग लग गई। जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहा था। भले ही पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया हो, लेकिन इतनी बड़ी मात्रा में गैस चोरी होने से पुलिस की नाकामी उजागर हो गई है। जिन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया उनका कहना है कि उनको बलि का बकरा बनाया गया है,दोषी पुलिस वालों को बचाया जा रहा है।
वाकड पुलिस ने अवैध गैस रिफिलिंग विस्फोट मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसके नाम इस प्रकार है। 1) महिपाल चौधरी-साईपराडाइस सोसायटी,पुनावले 2) राहुल कुमार राजदेवराम-बेलठिकानगर थेरगांव 3) चंद्रकांत महादेव सपकाल ताथवडे शामिल है। इस मामले में पुलिस उपनिरिक्षक भारत माने ने फरियाद दर्ज करायी है।
नौ सिलेंडर फटे
टैंकर के पास मौजूद टेंपो में घरेलू और व्यवसायिक उपयोग के कुल 27 सिलेंडर थे। नौ सिलेंडर फट गये थे। साथ ही एक सिलेंडर लीक हो रहा था। टैंकर से लीक हो रही गैस सिलेंडर पर तेज दबाव के साथ लगी। गर्म सिलेंडर एक के बाद एक फटते गए। घटनास्थल पर ब्लास्ट हुए सिलेंडर अस्त-व्यस्त पड़े हुए थे।
टेम्पो,तीन बस जलकर खाक
सीएनजी वाली तीन स्कूल बसें टेंपो जलकर खाक हो गईं। धमाकों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई थी। साथ ही आग की लपटें और धुआं आठ से 10 किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता था।