पिंपरी- आज गणेश चतुर्थी के पावन बेला पर गाजे बाजे,ढोल ताशा,गुलाल और जयघोष के बीच नाचते गाते भक्तों के घर घर गणपति बाप्पा आज विराजमान हुए। दोपहर 12 बजे तक शुभ मुहुर्त होने की वजह से सुबह से ही भगवाब गणेश को सुबह से ही घरों में प्राणप्रतिष्ठा का दौर शुरु हुआ। बाजार जो 10 बजे के पहले नहीं खुलता था। लेकिन आज मुहुर्त को ध्यान में रखते हुए सुबह 7 बजे से बाजार गुलजार हो गया। देखते ही देखते बाजारों में भीड उमड़ पड़ी। खरीददारी का आलम यह रहा कि बाजारों में यातायात चरमरा गया। ट्रॉफिक जाम से लोगों की परेशानी बड गई। विशेषत: पिंपरी कैम्प,साने चौक से थरमक्स चौक,चिंचवड गांव,भोसरी में पुलिस को पसीना बहाते देखा गया।
मराठी,हिंदी फिल्म की अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी के निगडी निवास पर गणपति बाप्पा धूम धाम से पधारे। सोनाली कुलकर्णी ने बाप्पा का स्वागत किया। प्राणप्रतिष्ठा की और आरती उतारी। कुलकर्णी कई वर्षों की परंपरा को बरकरार रखी है। इस मौके पर उनका पूरा परिवार उपस्थित था। सोनाली अपने हाथोसे पीछे तीन साल से गणेश जी की इको फ्रेंडली मूर्ति बनाती है जिसमें उनके भाई अतुल भी उनका साथ देते है। देश के बड़े संत तुकाराम महाराज की पावन भूमि देहु गांव से सोनाली और उसका परिवार जुड़ा होने की वजह से इस साल उन्होंने संत तुकाराम महाराज की झलक दिखने वाली एक गणेश जी की मूर्ति बनाई है। लेकिन पिछले साल सोनाली की दादी सुशीला का देहांत हो गया था जिस का दुख भी सोनाली के चहरे पर इस साल दिखाई दे रही था। दादी की कमी को महसुस कर रही थी और गणपति बाप्पा अपने चरणों में स्थान दें,ऐसी प्रार्थना आज के दिन की। इसी तरह कालेवाडी में रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार संतलाल यादव,पूर्व नगरसेविका सौ. ज्योति सुखलाल भारती की होलिका मित्र मंडल में बाप्पा विराजमान हुए।
पिंपरी चिंचवड और पुणे शहर के बडे गणेश पंडालों को बाप्पा का इंतजार है। बडे पंडालों में देर शाम तक बाप्पा गाजे बाजे के साथ पधारेंगे। पंडालों के बाप्पा रथ पर सवार होकर बैंड,ढोल,लेझिम के साथ धूमधाम से विराजमान होंगे। शहर में चप्पे चप्पे पर पुलिस व्यवस्था दिखाई दे रही है। पुलिस वर्दी और सादे ड्रेस में घूम रहे है।