कथा के प्रथम दिन पाप-पुण्य पर पंडित प्रदिप मिश्रा ने डाला प्रकाश
सांगवी-पिंपरी चिंचवड़ शहर में आज से सात दिवसीय श्री अष्टविनायक शिव महापुराण कथा सांगवी के पीडब्ल्यूडी मैदान में शुभारंभ हो गया। जिसका उद्घाटन दीप प्रज्जवलन करके पुणे के पालकमंत्री चंद्रकांत पाटिल ने किया। महादेव के शंख की गूंज,हर हर महादेव का जयकारा,आतिषबाजी,ओम नमा: शिवाय की ताल पर नृत्य के साथ अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिव कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी ने कथा का प्रारंभ किया। पहले ही दिन लाखों की संख्या में भक्तगण उमड़ पड़े। पूरा पंडाल भक्तों से भर गया। पुणे के पालकमंत्री चंद्रकांत पाटिल,चिंचवड की भाजपा विधायक अश्विनी जगताप,सदाशिव खाडे,नामदेव ढाके,विलास मडेगिरी,मुख्य आयोजक शंकर जगताप की विशेष उपस्थिति रही।

पहले दिन पंडित मिश्रा जी ने पाप पुण्य के बारे में सविस्तार से बताया। उनका कहना था कि अगर जाने अनजाने में किसी से पाप हो भी जाए तो उसे इसी जन्म में प्रायश्चित कर लेना चाहिए। अगर अगले जन्म के लिए रखेंगे तो पाप का दाग सदैव साथ चलता रहेगा। जैसे चाय काफी कपडे में गिरने के बाद हम तुरंत उसे धो लेते हैं। अगर नहीं धोया तो दाग बन रहता है। तेरे संग चलेंगे डमरु वाले…जैसे मधुर संगीतमय भजन में महिलाएं झूम उठी। यह महाराष्ट्र का 5 वाँ कथा का आयोजन हुआ,पश्चिम महाराष्ट्र में पहला कथा का आयोजन किया गया है। कथा 15 से 21 सितंबर प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक चलेगी। कथा बिना मुल्य है। हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहकर अपना जीवन गुरु के चरणों में धन्य करें। ऐसी अपील मुख्य आयोजक शंकर जगताप ने की है।
आज इस समारोह का पहला दिन था. पहले दिन कार्यक्रम में लाखों श्रद्धालु शामिल हुए. कार्यक्रम गणेश वंदना से शुरु हुई। साथ ही विभिन्न धार्मिक गीत और कला प्रस्तुत की। विशालकाय मंच,पंडाल में प्रदीप मिश्र जी के आगमन होते ही उन पर पुष्प वर्षा की गयी। स्व. लक्ष्मण जगताप की फोटो पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर जगताप के परिवार की ओर से महाराज का स्वागत किया गया। आज पहले दिन इस कार्यक्रम में लाखों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम अगले सात दिनों तक चलने वाला है, इसलिए उम्मीद है कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।