ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / पिंपरी पालिका अतिरिक्त आयुक्तों के बीच विभागों का बंटवारा

पिंपरी पालिका अतिरिक्त आयुक्तों के बीच विभागों का बंटवारा

पिंपरी- महाराष्ट्र सरकार में शामिल तीन दल भाजपा,राकांपा(अजित) और एकनाथ शिंदे(शिवसेना) के बीच मंत्रालयों का बंटवारा पिछले दिनों हुआ। इसी तर्ज पर एशिया खंड की सबसे अमीर मनपा पिंपरी चिंचवड के तीन अतिरिक्त आयुक्तों के बीच प्रशासक और आयुक्त शेखर सिंह ने विभागों का बंटवारा कर दिया है। इसको प्रशासकीय भाषा में कामकाज का विकेंद्रीकरण अथवा जवाबदेही तय करना होता है। आयुक्त खाली हाथ नहीं है वो भी अपने पास महत्वपूर्ण लेखा,विशेष परियोजनाएँ (अमृत, स्मार्ट सिटी, जेएनएनयूआरएम), शहरीकरण,दक्षता और गुणवत्ता नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण पद रखे है।

पिछले 15 दिनों से अतिरिक्त आयुक्त नंबर-2 की कुर्सी के लिए खींचतान जारी था। इस पद पर जितेंद्र वाघ की बदली और विजय कुमार खोराटे की नियुक्ति सुर्खियों में रहा। आयुक्त शेखर सिंह ने 15 दिनों से खोराटे की विधिवत नियुक्ति को लटकाए रखा। क्यों ऐसा किया,किसी दादा मंत्री का फोन आया। आखिर में विजय खोराटे की जिजय हुई और आयुक्त को विधिवत नियुक्ति करनी पडी। शासन के नियमावली के अनुसार दो अतिरिक्त आयुक्त नंबर 1,2 शासन दरबार से भेजे जाएंगे,तीसरे नंबर के अतिरिक्त आयुक्त पालिका का कोई अधिकारी होगा। आओ जानते हैं कि तीनों अतिरिक्त आयुक्तों की झोली में कौन कौन सा विभाग आया। सबसे ज्यादा नंबर वन के अतिरिक्त आयुक्त प्रदीप जंभाले को सर्वाधिक 16 विभाग मिला, अतिरिक्त आयुक्त विजय खोराटे को 14 और अतिरिक्त आयुक्त उल्हास जगताप को 12 विभाग दिए गए।

कमिश्नर शेखर सिंह-
हिसाब किताब(लेखा)
विशेष परियोजनाएँ (अमृत, स्मार्ट सिटी, जेएनएनयूआरएम), शहरीकरण,
दक्षता और गुणवत्ता नियंत्रण

अपर आयुक्त-1
प्रदीप जंभाले
1) बागवानी एवं वृक्षारोपण
2) अग्निशामक यंत्र
3) शिक्षा विभाग
4)वास्तुकला (पार्क)
5) माध्यमिक.शिक्षा
6) विद्युत मुख्य कार्य
7) कर संग्रहण मुख्य कार्य
8) जल आपूर्ति विभाग
9) जल उपचार संयंत्र सेक. 23
10) सेंट्रल स्टोर
11) निर्माण परमिट और अनधिकृत निर्माण नियंत्रण
12) वास्तुशिल्प मुख्य कार्य।
13) सामाजिक विकास
14) मुख्य कार्य.अतिरिक्त
15) सभी क्षेत्रीय कार्यालय, और क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत सभी विभाग
16) आपत्ति प्रबंधन

अतिरिक्त आयुक्त
विजय कुमार खोराटे,
1) सामान्य प्रशासन विभाग
2) सूचना एवं प्रौद्योगिकी
3) पशु चिकित्सा
4) खेल विभाग (पुस्तकालय, सभागार सहित)
5) वास्तुशिल्प परियोजनाएँ
6) चिकित्सा मुख्य कार्य।
वाईसीएम अस्पताल
7) स्वास्थ्य
8) आकाश परवाना चिन्ह
9) चुनाव और जनगणना
10) भूमि और जीवन
11) पर्यावरण इंजीनियरिंग
12) कानून
13) बीआरटीएस परियोजना
14) जल निकास विभाग

अतिरिक्त आयुक्त-3 उल्हास जगताप
1) सुरक्षा
2) कार्यशालाएँ
3) नगर सचिव
4) सूचना एवं जनसंपर्क
5)झो.न.पु
6)आई.टी.आई
7) नागरिक सुविधा केंद्र
8) रिकार्ड रूम
9) बीएसयूपी, ईडब्ल्यूएस परियोजना
10) झोनिपु वास्तुकला
11) स्थानीय संस्था कर
12)श्रम कल्याण विभाग

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *