ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / स्वामी भारतानंद सरस्वतीजी महाराज(श्यामजी महाराज) का आलंदी में सत्कार

स्वामी भारतानंद सरस्वतीजी महाराज(श्यामजी महाराज) का आलंदी में सत्कार

पिंपरी – संतश्रेष्ठ श्री ज्ञानेश्वर महाराज संजीवनी समाधि की पावन नगरी श्री क्षेत्र आलंदी में कल भव्य संत सम्मेलन संपन्न हुआ। हिंदुह्दय सम्राट श्यामजी महाराज…अब स्वामी भारतानंद सरस्वतीजी महाराज का आलंदी नगरवासियों व संत समाज की ओर से भव्य सत्कार हुआ। मैंने अपना आध्यात्मिक जीवन के 30 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सन्यास दीक्षा लेकर संतों की बिरादरी में शामिल हुए। अपना सफेद वस्त्र को त्याग करके संतों के प्रतीक भगवा वस्त्र को धारण किया। इसी के साथ श्यामजी महाराज का नाम बदलकर अब स्वामी भारतानंद सरस्वतीजी महाराज हो गया है।

इस पावन पर्व पर सुदर्शन टीवी के प्रधान संपादक और धर्मयोद्धा सुरेश चव्हाणके,प्रखर राष्ट्र भक्त और आतंकवादी विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा प्रमुख रुप से उपस्थित थे। अलकापुरी नगरी में मेरा सम्मान हुआ मैं बहुत भाग्यशाली हूं, धर्मकार्य के लिए मुझे माउली का अपार आशीर्वाद मिल रहा है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। ऐसे संतवाणी शब्दों में स्वामी भारतानंद सरस्वतीजी महाराज ने भक्तों को संबोधित किया।

श्यामजी महाराज…अब स्वामी भारतानंद सरस्वतीजी महाराज के नाम से जाने जाएंगे,इनका आलंदी से बहुत ही पुराना नाता रहा है। उनके सन्यास दीक्षा ग्रहण करने के उपलक्ष्य में आलंदी वासियों की ओर से उनका सत्कार कार्यक्रम रखा गया है। देश भर में काम करते हैं लेकिन आलंदी से एक विशेष नाता इनका रहा। संभाजी महाराज के शहीद दिन के अवसर पर आलंदी के लोगों ने स्वामी भारतानंद सरस्वतीजी महाराज का सम्मान किया,उसके लिए सभी बधाई के पात्र है। आज मैं उस पवित्र स्थली से बोल रहा हूं जो पूरे महाराष्ट्र,विश्व को मार्गदर्शन करते हैं,ऐसे ज्ञानेश्वरजी महाराज का आशीर्वाद,समाज में काम करने की प्रेरणा हमको मिलती है।

इस अवसर पर संजय घुंडरे पाटिल को शहीद शिवराय हरि राजगुरु स्मारक क्षेत्र विकास योजना समिति में सदस्य के रुप में चुने जाने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल सफल बनाने के लिए संजय घुंडारे पाटिल,किरणशेठ येलवांडे,आकाश जोशी,गणेश गरुड़, एच.बी.पी.संदीप महाराज लोहार,ज्ञानेश्वर बंसोडे आदि ने कड़ी मेहनत की।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *