ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / अमर मूलचंदानी की 3 करोड़ की संपत्ति जब्त,7 लोग येरवडा जेल में बंद

अमर मूलचंदानी की 3 करोड़ की संपत्ति जब्त,7 लोग येरवडा जेल में बंद

पिंपरी- ईडी ने सेवा विकास सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अमर मूलचंदानी के पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ आवास और कार्यालय क्षेत्र में 10 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। ईडी ने जानकारी दी है कि उन्होंने उसके घर से 2.72 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के आभूषण, 41 लाख रुपये की नकदी,4 हाई एंड कारें,डिजिटल डिवाइस और विभिन्न दस्तावेज जब्त किए हैं। ईडी का छापा 27 जनवरी को पड़ा था। छापे के बाद मूलचंदानी को पिंपरी पुलिस ने जांच में असहयोग और सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बीती रात पिंपरी कैम्प के रिव्हर रोड स्थित जुनी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की इमारत में स्थित मूलचंदानी के फ्लैट पर ईडी ने छापा मारा और फ्लैट को सील कर दिया है। जिस दो महिलाओं को छापेमारी के दिन सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के लिए रात के समय छोडा गया था उन दो महिलाओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मूलचंदानी समेत कुल 7 लोगों को पिंपरी कोर्ट ने येरवडा जेल भेजा है।

अमर मूलचंदानी सेवा विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह पिंपरी के मिस्ट्री पैलेस में रहते हैं। उनका फ्लैट इसी बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर है। ईडी ने यहां छापा मारा। यह पता चला कि मूलचंदानी को अन्य निदेशकों के साथ जाली दस्तावेजों के आधार पर 124 ऋण आवंटित किए और इसके परिणामस्वरूप 400 करोड़ से अधिक का बैंक घोटाला हुआ।

पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस ने इस मामले में अमर मूलचंदानी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। कुछ महीने पहले मूलचंदानी जमानत पर बाहर आया था और अब ईडी के शिंकजे में फंस चुका है। आरबीआई द्वारा प्रशासक नियुक्त किए गए इस बैंक में हजारों जमाकर्ताओं के लाखों रुपये फंसे हुए हैं। हलांकि कि वर्तमान में आरबीआई द्धारा सेवा विकास बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है। मूलचंदानी अपने चेयरमैन कार्यकाल में एक साथ 6 बैंक शाखाओं को चुपचाप बंद कर दिया था। लाइसेंस रद्द होने और प्रशासक नियुक्ति के बाद कई कर्मचारियों की नौकरी खतरे में पड़ गई।

बैंक में अब किसी भी प्रकार का ट्रांजेक्शन पैसे जमा अथवा निकासी नहीं हो रही है। केवल जिन लोगों ने कर्ज लिया है उनसे सख्ती के साथ वसूली अभियान तेज है जैसे जैसे पैसे बैंक में जमा हो रहा है वैसे जमाकर्ताओं को थोडा थोडा भूगतान किया जा रहा है। सेवा विकास बैंक सिंधी व्यापारियों के कारोबार में एक ऑक्सीजन का काम करती थी। व्यापारी कर्ज लेकर व्यापार करते थे। लेकिन बैंक को संभालने वालों ने ऐसा कंगाल किया कि आज बैंक बंद होकर इतिहास बन गई।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *