ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / महाराष्ट्र पर्यटन निगम की बल्ले बल्ले, 85% आवास हाऊसफुल

महाराष्ट्र पर्यटन निगम की बल्ले बल्ले, 85% आवास हाऊसफुल

पुणे- कोरोना वायरस के प्रकोप और विभिन्न पाबंदियों के चलते पिछले दो साल से अपने घरों में कैद पर्यटकों ने इस साल दिवाली की छुट्टी के लिए सैरसपाटा करना पसंद किया है। इस साल दिवाली की छुट्टी के अवसर पर पुणे मंडल में महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम (एमटीडीसी) के आवास 85 प्रतिशत आरक्षित किए गए हैं। चूंकि दिवाली शनिवार और रविवार को पड़ती है, इसलिए इस साल पर्यटकों ने प्रकृति के करीब जाना पसंद किया है।

पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार द्वारा दिवाली के दौरान कोरोना संक्रमण के कारण विभिन्न प्रतिबंध लगाए गए थे। नतीजतन पर्यटक चाहकर भी नहीं घूम सकते थे। निगम के आवासों में आरक्षण से स्पष्ट है कि पुणे के लोगों ने दिवाली की छुट्टी के दौरान बाहर जाना पसंद किया है क्योंकि इस वर्ष कोरोना संक्रमण कम है।

इस बारे में बात करते हुए पर्यटन निगम के पुणे मंडल की क्षेत्रीय प्रबंधक मौसमी कोसे ने कहा,’कोरोना पाबंदियों के चलते पर्यटक पिछले दो साल से बाहर नहीं जा पाए हैं। इसलिए इस साल गर्मी की छुट्टियों के बाद दिवाली की छुट्टियों में भी पर्यटकों ने घूमना पसंद किया है। पुणे विभाग में विभिन्न स्थानों जैसे कार्ले,भाजे,तारकरली,हरिहरेश्वर,दापोली,महाबलेश्वर,पानशेत,भीमाशंकर,मालशेज,नाणेघाट पर्यटकों द्वारा हमेशा पसंद किए जाते हैं। इसलिए पुणे संभाग में निगम के 85 प्रतिशत आवास आरक्षित किए गए हैं। इस दिवाली पर्यटकों को सहज प्रतिक्रिया मिल रही है।’

इस बीच निगम के पुणे डिवीजन में महाबलेश्वर,पानशेत,माथेरान,मालशेज,कार्ला,भीमाशंकर,सिंहगढ़,अक्कलकोट और कोयनानगर नामक नौ आवास हैं। इनमें से कुछ कारणों से सिंहगढ़ और अक्कलकोट के आवास नहीं खुले हैं। पर्यटकों ने बाकी सभी सात आवासों में बड़ी संख्या में रिजर्वेशन करवाए हैं।

डेक्कन ओडिसी रेलवे का शुभारंभ
देश की मशहूर शाही ट्रेनों में से एक डेक्कन ओडिसी भी शुरू हो गई है। इस ट्रेन को कोरोना पाबंदियों के चलते बंद कर दिया गया था। इस रेलवे को अब शुरू कर दिया गया है। नवंबर,दिसंबर और जनवरी भारत में पर्यटन के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। भारतीय रेलवे और पर्यटन निगम के बीच हुए समझौते के अनुसार यह ट्रेन राज्य में आठ दिन और सात रात का सफर तय करती है। यह मुंबई,नासिक,औरंगाबाद,अजंता,कोल्हापुर,गोवा, सिंधुदुर्ग की यात्रा करता है।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *