ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / शिवसेना में भूचाल: श्रीरंग बारणे समेत 13 सांसद एकनाथ शिंदे गुट में शामिल

शिवसेना में भूचाल: श्रीरंग बारणे समेत 13 सांसद एकनाथ शिंदे गुट में शामिल

पिंपरी- शिवसेना में बगावत कर बीजेपी के साथ सरकार बनाने वाले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दल में मावल से शिवसेना सांसद श्रीरंग बारणे शामिल हो गए हैं। आज दिल्ली में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ 13 सांसदों का सामूहिक फोटो प्रसिद्ध हुआ जिससे यह पुटि होती है कि शिंदे गुट में श्रीरंग बारणे श्रामिल हो गए है। शिंदे के समूह में आने के बाद से थेरगांव में सांसद बारणे के आवास और संपर्क कार्यालय के बाहर पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। इस बीच शिरूर के पूर्व सांसद शिवाजीराव आढळराव पाटिल भी शिंदे समूह में शामिल हो गए हैं। आढळराव ने 10 साल तक शिरूर लोकसभा क्षेत्र में भोसरी का प्रतिनिधित्व किया है। पिंपरी-चिंचवड़ शहर में शिवसेना को बड़ा झटका लगा है क्योंकि वर्तमान और पूर्व दो सांसद शिंदे समूह में शामिल हो गए हैं। पूर्व सांसद शिवाजीराव आढळवराव पाटिल ने शिंदे समूह में जाने की औपचारिक घोषणा कर दी है।

 

शिवसेना सांसद विनायक राउत,अरविंद सावंत,राजन विखरे,गजानन कीर्तिकर,बंडू जाधव,ओमराजे निंबालकर वर्तमान में मातोश्री के वफादार छह सांसद हैं। खबर है कि बाकी के 12 सांसद अब शिंदे गुट में जाएंगे।

 

एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के 39 विधायकों के साथ भाजपा के साथ सरकार बनाई। इसलिए शिंदे के साथ बड़ी संख्या में विधायकों के जाने के बाद सांसद भी गए हैं। शिवसेना के 12 सांसदों ने शिवसेना समूह के नेता विनायक राउत के स्थान पर राहुल शेवाले को समूह का नेता नियुक्त किया है। इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष को पत्र दिया गया है। इसलिए यह 12 सांसद लोकसभा में शिवसेना में एक बड़ा समूह होगा। इस संबंध में दोपहर में प्रेस कांफ्रेंस है। इसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल होंगे। विधायकों ने अलग गुट बनाया। लेकिन राहुल शेवाले को लोकसभा में समूह के नेता के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें मावल के सांसद श्रीरंग बारणे का भी समर्थन मिला है। यह स्पष्ट हो गया कि बारणे शिंदे समूह में शामिल हो गए हैं।

 

पिंपरी-चिंचवड़,मावल और पनवेल,उरण,खालापुर परिसर को मिलाकर मावल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र तैयार किया गया है जिसका प्रतिनिधित्व सांसद श्रीरंग बारणे द्वारा लोकसभा में किया जाता है। बारर्णे मावल लोकसभा क्षेत्र से लगातार दो बार निर्वाचित हुए हैं। पिंपरी-चिंचवड़ शहर में सांसद बारणे का दबदबा है। उनका भतीजा नगरसेवक बना हुआ है। उनके बेटे विश्वजीत बारणे पिंपरी-चिंचवड़ शहर युवा सेना के प्रमुख हैं। पिंपरी के पूर्व विधायक गौतम चाबुक्सवार,आकुर्डी के पूर्व नगरसेवक प्रमोद कुटे,वाकड क्षेत्र की पूर्व नगरसेविका रेखा दर्शीले,महिला कार्यकर्ता उर्मिला कालभोर,पूर्व नगर प्रमुख योगेश बाबर बारणे के समर्थक हैं। इसलिए बारणे का शिंदे समूह में जाना शिवसेना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *