ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / पद्मश्री गिरीश प्रभुणे के हाथों विजय भोसले प्रा.के.अत्रे पुरस्कार से सम्मानित

पद्मश्री गिरीश प्रभुणे के हाथों विजय भोसले प्रा.के.अत्रे पुरस्कार से सम्मानित

पिंपरी- स्वस्थ्य,समृद्ध और तीक्ष्ण पत्रकारिता की आवश्यकता वर्तमान युग की जरुरत है। ऐसा महान समाजसेवी एवं पद्मश्री गिरीश प्रभुणेे ने शनिवार (25 जून) को कालेवाड़ी में आयोजित पुरस्कार समारोह में कहा। मराठी पत्रकार संघ महाराष्ट्र राज्य से संलग्न पिंपरी-चिंचवड़ शहर पत्रकार संघ की ओर से वरिष्ठ पत्रकार विजय भोसले को पत्रकार महर्षि प्रा.के. अत्रे अवार्ड 2022 से नवाजा गया। इस अवसर पर डॉ.लालबाबू गुप्ता(वीएसआरएस न्यूज मीडिया ग्रुप के प्रधान संपादक),संघ के संस्थापक अध्यक्ष बापूसाहेब गोरे,शहर अध्यक्ष दादाराव आढाव,पूर्व नगरसेवक कैलास थोपटे,समेत कई मान्यवर और भारी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।

 

इस समय प्रभुणे ने आगे कहा कि आज के आधुनिक युवाओं में पत्रकारिता को बहुत आगे ले जाना है। मुझे अपनी मदद खुद करना है। कोई मेरी मदद के लिए नहीं आता। मैंने खुद पत्रकारिता की है और आठ पन्नों का साप्ताहिक अखबार प्रकाशित कर रहा था। मैंने लेख लिखा है,मेरे घर पर भी असंतुष्ट लोगों ने हमला किया है।

 

पत्रकारों को हरसंभव सहयोग,मदद-डॉ.लालबाबू गुप्ता

इस समय मुख्य अतिथि डॉ.लालबापू गुप्ता ने अपने भाषण में कहा कि राजनेता,शासन-प्रशासन से जब न्याय नहीं मिलता तो आखिर में जनता पत्रकारों के पास आखिरी उम्मीद लेकर जाती है। जनता की उम्मीद को टूटने नहीं देना है। निर्भिक,निष्पक्ष पत्रकारिता करना हमारी जवाबदेही है। मेरी संगठना विश्व श्रीराम सेना और एसआरएस न्यूज मीडिया ग्रुप हमेशा आप लोगों के साथ खड़ी है, हरसंभव मदद,सहयोग करेगी। ऐसा आश्वासन डॉ.लालबाबू गुप्ता ने दिया।

 

पद्मश्री के हाथो अत्रे पुरस्कार पाना मेरे लिए सौभाग्य-विजय भोसले

स्वागत समारोह का जवाब देते हुए,विजय भोसले ने कहा,मैं पत्रकार महर्षि प्रा.के. अत्रे के नाम का पुरस्कार पद्मश्री गिरीश प्रभुणे के हाथों मिला,इसको मैं अपना सौभाग्य समझता हूं। सम्मान के लिए नवगठित टीम का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। पिंपरी-चिंचवड़ शहर पत्रकार संघ नया है,लेकिन इसके पदाधिकारी,कार्यकारिणी सदस्य पुरान और अनुभवी है। संस्थापक अध्यक्ष बापू साहब गोरे पिछले कई सालों से पत्रकारों के लिए काम कर रहे हैं। कोरोनाकाल के दौरान पत्रकारों के घरों में अन्नधान्य का किट बडे पैमाने पर भेजने का काम गोरे ने किया।

 

इस मौके पर पूर्व नगरसेवक कैलास थोपटे,यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नरेंद्र बंसोडे,आरपीआई के अजीज शेख,कांग्रेस के अशोक मोरे और बीआर मडगुलकर मौजूद थे। अध्यक्ष – दादाराव अधव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष – संतलाल यादव, उपाध्यक्ष – महेश मंगवाडे, संजय बोरा, महासचिव – सुनील कांबले, सचिव – श्रद्धा कोटवडेकर / कामठे, कोषाध्यक्ष – जितेंद्र गवली कार्यकारिणी सदस्य सयाली कुलकर्णी, संतोष जराड, विश्वास शिंदे, सदानंद रानाडे को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन अक्षय मोरे ने किया और धन्यवाद प्रस्ताव शहर अध्यक्ष दादाराव आढाव ने माना।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *