ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस का बजा डंका-महेश लांडगे

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस का बजा डंका-महेश लांडगे

पिंपरी(- महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव में लाख कोशिशों के बावजूद अघाडी सरकार ने छठी सीट जीतने में नाकाम रही। पूर्व मुख्यमंत्री द्ेवेंद्र फडणवीस की कुशल रणनीति के आगे अघाडी सरकार के तीनों घटक दल और रणनीतिकार नेता ताश के पत्ते की तरह ढ़ेर हो गए। आखिरकार भाजपा के उम्मीदवार धनंजय महाडिक भारी मतों से विजयी घोषित हुए। सरकार भले ही बदल गई हो लेकिन आज भी देवेंद्र फडणवीस का जलवा कायम है। पूरे महाराष्ट्र में फडणवीस के नाम का डंका बज रहा है। भाजपा कार्यकर्ता आनंदोत्सव में डूबे है। भविष्य में होने वाले मनपा चुनाव,लोकसभा,विधानसभा हर चुनाव में फडणवीस का करिश्म विरोधियों के सिर चढ़कर बोलेगा। ऐसी प्रतिक्रिया भोसरी के भाजपा विधायक और शहर अध्यक्ष महेश लांडगे ने व्यक्त की।

 

महाराष्ट्र में राज्यसभा की 6 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। भाजपा ने एक बेहद प्रतिष्ठित चुनाव में महाविकास अघाड़ी उम्मीदवार को हराया। विधायक लांडगे ने कहा कि विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने राज्यसभा चुनाव की सटीक योजना बनाई थी। यह तय था कि चुनाव से पहले फडणवीस चमत्कार करेंगे। संख्या की कमी के बावजूद, फडणवीस ने छठे स्थान के लिए चुनाव लड़ने का जोखिम उठाया और इसे सफल बनाया।

 

विधान सभा में अन्य दलों के विधायकों को भी फडणवीस के नेतृत्व में विश्वास है, एक तथ्य जिसे अब रेखांकित किया गया है। राज्यसभा में जीत का यह सिलसिला निश्चित रूप से विधान परिषद और स्थानीय निकायों के आगामी चुनावों में देखने को मिलेगा। विधायक लक्ष्मण जगताप बीमार होने के बावजूद वोट डालने के लिए एंबुलेंस से विधान भवन पहुंचे। विधायक लांडगे ने कहा कि पुणे के विधायक मुक्ता तिलक ने भी अपनी बीमारी में पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई और वोट करने पहुंची। राज्यसभा जीत को देवेंद्र फडणवीस ने लक्ष्मण जगताप और मुक्ता तिलक को समर्पित किया।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *