ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / कृष्ण प्रकाश की बदनामी के विरोध में 50 सामाजिक संगठना एकजुट

कृष्ण प्रकाश की बदनामी के विरोध में 50 सामाजिक संगठना एकजुट

तबादले की जांच,अ‍ॅट्रोसीटी केस दर्ज की मांग,कोर्ट में जाने की चेतावनी

पिंपरी-पिंपरी चिंचवड शहर के पूर्व पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश को शहर के 50 सामाजिक संगठनों का साथ मिला है। कृष्ण प्रकाश की बदनामी के विरोध में शहर के 50 से ज्यादा सामाजिक संगठन एकजुट होकर बदली रद्द की मांग और इस मामले में जांच करके षडयंत्रकारियों के विरुद्ध गुनाह दर्ज करने की मांग की है। कल 30 संगठनों के अध्यक्ष,प्रतिनिधियों ने संयुक्त प्रेस वार्ता में मांग की है कि कर्मठ,कार्यक्षम कृष्ण प्रकाश की बदनामी के पीछे षडयंत्रकारी कौन है,इसकी जांच हो और मास्टरमाइंड के विरुद्ध कडी कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही इस मामले में अपराध दर्ज हो। हमारा एक शिष्टमंडल नए पुलिस कमिश्नर अंकुश शिंदे से मुलाकात करेगा और अ‍ॅट्रोसिटी का केस दर्ज करने तथा वायरल लेटर की जांच की मांग करेगा। ऐसा रिपब्लिकन युवा मोर्चा के अध्यक्ष राहुल डंबाले ने कहा। कृष्ण प्रकाश की बदली किन परिस्थितियों में की गई इसकी जांच करो अन्यथा कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। पिंपरी आंबेडकर चौक में एक मानव श्रंखला बनाकर घटना का निषेध किया जाएगा। ऐसा कष्टकरी जनता आघाडी के नेता बाबा कांबले ने कहा।

बाबा कांबले ने क्या कहा ?

बाबा कांबले ने कृष्ण प्रकाश की बदली की जांच की मांग की है साथ चेतावनी दी है कि अगर जांच नहीं होगी तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। मुंबई पुलिस आयुक्त परमवीर सिंग को 100 करोड वसूली का टारगेट दिया गया था जिसके मामले में तात्कालीन गृहमंत्री जेल में बंद है। क्या कृष्ण प्रकाश को ऐसा ही कुछ टारगेट दिया गया था? या राजनीतिक फायदा के काम के लिए दबाव बनाया गया था? क्या उनसे कुछ गलत काम कराने का प्रयास राजनैतिक पार्टियां कर रही थी? कृष्ण प्रकाश ने ऐसे गलत काम करने से इंकार कर दिया तो आनन फानन में उनकी बदली की गई ऐसा प्रतीत होता है। 200 करोड की वसूली वाला लेटर बम केवला इमानदार,कर्मठ आला अफसर कृष्ण प्रकाश की बदनामी का उद्देश्य है। पुलिस विभाग,शहर के सम्मानित पत्रकार,सामाजिक कार्यकर्ताओं की छवि मलीन करने का घिनौना काम शुरु है। बाबा कांबले ने चेतावनी दी है कि जांच और गुनाह दर्ज नहीं किया गया तो वे न्यायालय में पिटीशन दायर करेंगे

 

मानव कांबले ने क्या कहा ?

वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मानव कांबले ने कहा कि कृष्ण प्रकाश ने जनहितार्थ प्रक्रिया के तहत कार्य किया। उनके दरबार में आम जनता को न्याय मिलता था। संविधान का सम्मान,मान ऊंचा किया। ऐसे पुलिस कमिश्नर का चरित्रहनन किया जा रहा है। पुलिस विभाग के साथ शासन की भी बदनामी है। शासन अपने होनहार आला अफसर का साथ देना चाहिए और षडयंत्रकारियों को बेनकाब करना चाहिए। अपराधियों,जमींन माफिया,बैंक संचालकों ने मिलकर कृष्ण प्रकाश का तबादला के लिए 100 करोड रुपये का चढावा चढाया है। गृहमंत्री की यह जवाबदेही बनती है कि खगोल जांच कराकर सच्चाई जनता के सामने लेकर आए,साथ ही तबादला रद्द करने का साहस भरा निर्णय कदम उठाएं।

 

कृष्ण प्रकाश के समर्थन में 50 सामाजिक संगठन एकजुट

जिन 50 सामाजिक संगठनों ने कृष्ण प्रकाश के कार्यों से प्रभावित होकर उनके समर्थन में खुलकर एकजुट हुए है उनके प्रमुख नाम इस प्रकार है। बाबा कांबले(अध्यक्ष-कष्टकरी जनता आघाडी) कैलास कदम(अध्यक्ष-शहर कांग्रेस) मानव कांबले(अध्यक्ष-नागरी हक्क सुरक्षा समिति) राहुल डंबाळे(अध्यक्ष-रिपब्लिकन युवा मोर्चा)अजीज शेख(अध्यक्ष-वाहतूक आघाडी रिपाई)अनिल जाधव(उपाध्यक्ष-वंचित बहुजन आघाडी)सचिन चिखले(अध्यक्ष-मनसे) रफिक भाई कुरैशी(अध्यक्ष-समाजवादी पार्टी) धनराज बिर्दा(पूर्व नगरसेवक व उपाध्यक्ष राष्ट्रीय वाल्मिकी समाज)अंकुश कानडी(पूर्व नगरसेवक)मारुति भापकर(सामाजिक कार्यकर्ता)रविंद्र सिंह(आरटीआई कार्यकर्ता,अध्यक्ष-अन्याय अत्याचार भ्रष्टाचार विरोधी समिति) अंजना गायकवाड(अध्यक्ष बहुजन हिताय सामाजिक संघटना)सिद्धिकी शेख(अध्यक्ष-अपना वतन) समेत 50 सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष पत्रकार परिषद में उपस्थित थे।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *