ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / हिंजवडी के जंगल में मारकर पेड़ पर महिला का शव लटकाया

हिंजवडी के जंगल में मारकर पेड़ पर महिला का शव लटकाया

पुणे- पिंपरी चिंचवड शहर के हिंजवडी थाना अंतर्गत मानगांव के मुला नदी किनारे एक पेड पर लटका हुआ शब बरामद हुआ। शब महिला का है और कई दिनों से लटका होने से सुख चुका है। नदी का किनारा और सुनसान इलाका होने के कारण इस परिसर में किसी का आना जान नहीं है। शब सड चुका है। पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

 

शव के इस हाल में मिलने की सूचना मिलते ही पिंपरी चिंचवड़ पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। माना जा रहा है कि महिला की हत्या के बाद शव को पेड़ पर छिपा दिया गया था। शव एक टहनी के सहारे दो भागों में लटका हुआ है। एक ओर सिर और दूसरे ओर धड़ है। पुलिस को संदेह है कि इस वारदात में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं।

 

शव कैसे 20 फीट ऊंचे पेड़ पर पहुंचा यह सबसे बड़ी चुनौती

कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने बताया कि यह हत्या का विभस्त रूप है। हालांकि महिला का शव क्षत विक्षत अवस्था में होने के कारण पुलिस को जांच करने में बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। 20 फीट ऊंचे पेड़ पर शव को किसने और कैसे पहुंचाया? इसकी जांच की जा रही है। हम आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी करेंगे। पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने कहा कि आत्महत्या का कोई भी सबूत नहीं मिला है, इसलिए हम इसे हत्या मानकर जांच कर रहे हैं। आरोपी को यह संदेह था कि नदी में शव फेंकने के बाद यह आसानी से मिल जाएगा, इसलिए उसने एक सुनसान इलाके में पेड़ पर इसे लटका दिया।

 

तंत्रमंत्र के एंगल से भी की जा रही है जांच

दूसरी ओर, शव जिस तरह से डालियों पर लटकाया गया था उसे देख यह भी संभावना जताई जा रही है कि इसके पीछे अंधविश्वास या तंत्रमंत्र भी एक कारण हो सकता है। इससे पहले भी अलग-अलग जगहों पर तंत्रमंत्र करने के कई प्रमाण मिले हैं।

 

गायब हुई लड़कियों की डिटेल खंगाली जा रही

हिंजेवाड़ी थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालकृष्ण सावंत इस केस की जांच कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है। आज डॉग स्क्वाड की टीम इस पूरे इलाके की जांच करेगी। हिंजेवाड़ी एक ग्रामीण क्षेत्र है, जिसमें बड़ी संख्या में आईटी कंपनियां और बड़ी संख्या में इंजीनियर रहते हैं। फिलहाल पुलिस पिछले एक सप्ताह के दौरान गायब हुई महिलाओं और लड़कियों की डिटेल निकाल रहे हैं।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *