ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / पिंपरी मनपा में प्रशासक नियुक्त,नगरसेवक हुए भूतपूर्व,महापौर टू व्हीलर से गई घर

पिंपरी मनपा में प्रशासक नियुक्त,नगरसेवक हुए भूतपूर्व,महापौर टू व्हीलर से गई घर

पिंपरी-पिंपरी चिंचवड और पुणे मनपा की बॉडी बर्खास्त होते ही महापौर समेत तमाम अधिकारियों की सरकारी गाडियों को मनपा भवन में रखा गया है। साथ ही सभी पदाधिकारियों के कार्यालयों को बंद कर दिया गया। पदाधिकारियों की सेवा में लगे कर्मचारियों को दूसरे विभाग में स्थलांतरित किया गया। शनिवार रात 12 बजे के बाद से मनपा की बॉडी बर्खास्त होकर पालिका में प्रशासक की नियुक्ति की गई। आयुक्त राजेश पाटिल अब प्रशासक के रुप में काम करेंगे। सभी नगरसेवक अब भूतपूर्व हो गए। सारे अधिकारों से वंचित हो गए।

 

शनिवार को पूरा दिन महापौर,भाजपा विधायक महेश लांडगे ने विभिन्न विकास कामों के उद्घाटना,भूमिपूजन में व्यस्त रहे। देर शाम महापौर उषा माई ढोरे,सत्तारुढ नेता नामदेव ढाके,स्थायी समिति सभापति नितिन लांडगे,उपमहापौर समेत विभिन समितियों के सभापति,विरोधी पक्षनेता राजू मिसाल ने अपनी गाडियों को पालिका प्रशासन के हवाले किया। महापौर ने मनपा भवन के सुरक्षा गार्डों के साथ फोटो खिंचवाई और अपनी गाडी जमा करके अपने बेटे जवाहर ढोरे के साथ स्कूटी पर बैठकर अपने निवास को प्रस्थान की थी। पुणे मनपा में भी महापौर मुरलीधर मोहोल समेत तमाम पदाधिकारी अपनी गाडियों को मुख्यालय में जमा करके प्रायवेट वाहनों से घर गए। नगरसेवकों का कार्यकाल 13 मार्च को समाप्त हो गया।

 

चुनाव आयोग वेट एंड बॉच की भूमिका में

पिंपरी चिंचवड़ मनपा का आम चुनाव फरवरी के महीने में होने की उम्मीद थी। हालांकि ओबीसी आरक्षण के पैचवर्क और वार्डों के गठन की लंबी प्रक्रिया के चलते चुनाव आगे बढ़ा। चुनाव अप्रैल या मई में होने थे। हालांकि सरकार समेत विपक्ष ने स्टैंड लिया कि ओबीसी के बिना चुनाव नहीं होना चाहिए। उधर, राज्य चुनाव आयोग ने मसौदा वार्ड संरचना और आपत्तियों पर सुनवाई की प्रक्रिया पूरी कर मनपा चुनाव के लिए अंतिम वार्ड ढांचे की घोषणा कर दी है।

 

हालांकि राज्य सरकार ने ओबीसी के राजनीतिक आरक्षण के मुद्दे को हल करने के लिए बजट सत्र में एक संशोधन विधेयक पारित किया। विधेयक को विधायिका के दोनों सदनों में सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसलिए ऐसा लगता है कि आयोग ने अंतिम वार्ड संरचना की घोषणा करने के बजाय अब प्रतीक्षा करने की भूमिका निभाई है।

 

पुणे मनपा में प्रशासक नियुक्त

पुणे पालिका का पांच साल का कार्यकाल भी समाप्त हो गया है। आयुक्त विक्रम कुमार आज से पुणे मनपा के प्रशासक नियुक्त किए गए। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव महेश पाठक द्वारा 4 मार्च को दिये गये आदेश के अनुसार पालिका में प्रशासक की नियुक्ति की जायेगी। यह दूसरी बार है जब पुणे मनपा के लिए प्रशासक नियुक्त किया गया है। इससे पहले पुणे पालिका के सभी सदस्यों ने संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के समर्थन में इस्तीफा दे दिया था।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *