ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / भाजपा को डबल झटका,नगरसेवक रवि लांडगे,संजय नेवाले का इस्तीफा

भाजपा को डबल झटका,नगरसेवक रवि लांडगे,संजय नेवाले का इस्तीफा

पिंपरी- पिंपरी चिंचवड शहर भाजपा के बुरे दिन का अंत होते दिखाई नहीं दे रहा है। एक के पीछे एक भाजपा के नगरसेवक इस्तीफा देकर राष्ट्रवादी कांग्रेस में शामिल हो रहे है। आज भोसरी के नगरसेवक रवि लांडगे और घरकुल चिखली कुदलवाडी परिसर से भाजपा नगरसेवक संजय नेवाले ने अपने नगरसेवक पद से इस्तीफा देकर भाजपा को जोर का झटका दिया।आयुक्त राजेश पाटिल ने दोनों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

 

इसके पहले मोशी से भाजपा के वसंत बोराटे,पिंपले गुरव से चंदा लोखंडे,पिंपले निलख से तुषार कामठे,थेरगांव से माया बारणे ने भाजपा नगरसेवक पद से पहले ही इस्तीफा दे चुके है। अब तक कुल 6 नगरसेवकों ने भाजपा को जयश्री राम कहकर नाता तोडा। संजय नेवाले को क्रीडा सभापति बनाया गया था। उनकी नाराजगी का कारण समझ से परे है। नेवाले का इस्तीफा चौंकाने वाला साबित हुआ। रवि लांडगे का इस्तीफा संभावित था। विधायक महेश लांडगे से उनका खुल्लम खुला विरोधाभास रहा। आपको यह भी बता दें कि रवि लांडगे भोसरी परिसर से भाजपा टिकट पर 2017 में निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।

 

रवि लांडगे को विधानसभा चुनाव के वक्त महेश लांडगे ने स्थायी समिति सभापति का चेयरमैन बनाने का वादा किया था लेकिन ऐन वक्त पर नितिन लांडगे का नाम घोषित हुआ। तब से रवि लांडगे खुलकर विरोध में आ गए है। रवि लांडगे का दावा है कि भोसरी विधानसभा परिसर क्षेत्र से कम से कम 25 भाजपा के नगरसेवक आने वाले दिनों में इस्तीफा देने वाले है। भाजपा छोडकर जाने वालों की पहली पसंद राकांपा बन चुकी है। अगर चुनाव घोषित होने तक भाजपा छोडने वालों की संख्या 50 पहुंच जाए तो कोई ताजुब नहीं।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *