ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज,फडणवीस के कार्यक्रम का विरोध

राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज,फडणवीस के कार्यक्रम का विरोध

पिंपरी- पिंपरी चिंचवड मनपा के विभिन्न विकास कामों का उद्घाटन करने आए पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तीव्र आंदोलन किया। इस दौरान राकांपा-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नोंकझोंक,धक्कामुक्की हुई। माहौल तनावपूर्ण होते देख पुलिस प्रशासन को राष्ट्रवादी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करना पड़ा।

शाहुनगर में भारतरत्न अटल विहारी वाजपेयी उद्यान का उद्घाटन करने शाम 4 बजे देवेंद्र फडणवीस पहुंचे। राकांपा के शहर अध्यक्ष अजित गव्हाणे के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता विरोध आंदोलन के लिए कार्यक्रम स्थल पर जुटे। राकांपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में पहले शब्दों के बाण छोडे गए,फिर नियंत्रण खोने पर आपस में भिड़ गए। पुलिस ने माहौल को नियंत्रित करने के लिए लाठियों का प्रयोग करते हुए लाठी चार्ज किया।

 

राकांपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि अटल बिहारी वाजपेयी उद्यान का काम अभी आधा अधूरा है। काम घटिया दर्जे का हुआ है। वाहवाही लूटने के लिए भाजपा उद्घाटन करा रही है। पूर्व महापौर मंगला कदम ने उदघाटन कार्यक्रम को रोकने की अपील की थी लेकिन आज उदघाटन करने फडणवीस पहुंचे। जिसके बाद राकांपा के कार्यकर्ताओं में आक्रोश का लावा फूट पड़ा। इसके पहले केएसबी चौक में अण्णासाहेब पाटिल स्मारक का उद्घाटन देवेंद्र फडणवीस के हाथों हुआ। इस समय कांग्रेस के शहर अध्यक्ष कैलास कदम के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन हुआ।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *