ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / भाजपा नगरसेवक वसंत बोराटे का इस्तीफा,10 नगरसेवक थामेंगे राष्ट्रवादी का दामन

भाजपा नगरसेवक वसंत बोराटे का इस्तीफा,10 नगरसेवक थामेंगे राष्ट्रवादी का दामन

पिंपरी- पिंपरी चिंचवड मनपा चुनाव से पहले भाजपा को बडा झटका लगा है। मोशी-जाधववाडी क्षेत्र के भाजपा नगरसेवक वसंत बोराटे ने अपने नगरसेवक पद से इस्तीफा दिया। बोराटे आज मनपा अतिरिक्त आयुक्त विकास ढाकणे से मुलाकात की और इस्तीफा सौंपा दिया। भोसरी विधानसभा क्षेत्र से करीबन 10 नगरसेवक भाजपा का दामन छोडकर राष्ट्रवादी कांग्रेस में शामिल होने जा रहे है। भोसरी के भाजपा विधायक और शहर अध्यक्ष महेश लांडगे को यह एक बडा झटका माना जा रहा है। पार्टी छोडने वाले भाजपा नगरसेवकों की संख्या एक दो दिनों में 10 तक पहुंचने की उम्मीद है।

 

आपको बताते चलें कि तीन दिन पहले भाजपा के नाराज नगरसेवकों की एक होटल में बैठक हुई। जिसमें भाजपा छोडने की बात पर मुहर लगी। भाजपा विधायक महेश लांडगे को इस बात की भनक लगी और वे पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात करायी। फडणवीस ने नाराज नगरसेवकों से पार्टी न छोडने की अपील की थी। लेकिन भाजपा नगरसेवकों ने मन बना चुके है। इनको भाजपा में पिछले पांच साल कोई पद नहीं मिला। प्रभाग में विकास कामों के लिए कोई सहयोग पार्टी के नेताओं ने नहीं किया। बोराटे को पांच साल अश्वासन पर रखा,कोई पद नहीं दिया।

 

राजनीति गलियारे से जो बातें छनकर आ रही वह यह कि भोसरी से भाजपा के नगरसेवक रवि लांडगे के नेतृत्व में करीबन 8 नगरसेवक भाजपा से इस्तीफा देकर राकांपा का दामन थाम सकते है। पालकमंत्री अजित पवार की उपस्थिति में एक कार्यक्रम में भाजपा के नगरसेवक सामूहिक इस्तीफा देने जा रहे है। आज ही शाम होते होते एक महिला नगरसेविका का भी भाजपा छोडने की चर्चा है। चुनाव आते आते यह भाजपा छोडने वाले नगरसेवकों की संख्या बढ़ती सकती है।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *