ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / स्वर कोकिला लता मंगेशकर नहीं रही,राष्ट्रीय शोक में डूबा देश

स्वर कोकिला लता मंगेशकर नहीं रही,राष्ट्रीय शोक में डूबा देश

मुंबई- हे मेरे वतन के लोगों…जरा आंख में भर लो पानी..क्योंकि स्वर कोकिला स्वर सरस्वती भारतरत्न लता मंगेशकर ने आज सुबह दुनिया को अलविदा करके चली गई। लता दीदी के निधन की खबर सुनते ही पूरा देश शोकाकुल हो गया। देश में दो दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी नम आंखों से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। लता दीदी के गानों ने कई तरह के इमोशन्स को उभारा। उन्होंने दशकों तक भारतीय फिल्म जगत के बदलावों को करीब से देखा। फिल्मों से परे, वह हमेशा भारत के विकास के बारे में भावुक थीं। वह हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थी। पिछले 29 दिनों से वह मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। 8 जनवरी को लता मंगेशकर को कोविड पॉजिटिव पाया गया था।

 

लता दीदी के पार्थिव शरीर का आज शाम शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा। दोपहर 12 से 3 बजे तक लता दीदी के आवास पर अंतिम दर्शन हो सकेगा। राजनीतिक हस्तियां,बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में डूब गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आज मैं मुंबई आया था और दुख भरा समाचार सुना। संगीत की दुनिया में उनके योगदान को कोई भुला नहीं सकता।

अमित शाह,राहुल गांधी,मुख्यमंत्री योगी ने जताया दु:ख

लता मंगेशकर के निधन पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह,यूपी के मुख्यमंत्री योगी,कांग्रेस के राहुल गांधी ने अपनी संवेदना और श्रद्धांजलि दी है।स्नेही,अतुलनीय,देशप्रेमी,मधुर वाणी,सौम्यता की देवी से सभी ने नवाजा है।

 

शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट कर दी थी जानकारी

रविवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि महान गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है। डॉक्टरों ने इससे पहले शनिवार को जानकारी दी थी कि लता मंगेशकर को स्वास्थ्य स्थिर होने के बाद वेंटिलेटर से आईसीयू शिफ्ट किया गया था लेकिन अचानक बीते रोज उनकी सेहत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें फिर वेंटिलेटर पर रखा गया था। रविवार सुबह उन्होंने अस्पताल में ही आखिरी सांस ली।

 

कई अंगों ने बंद कर दिया था काम करना- डॉक्टर

ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया,आज सुबह 8:12 मिनट पर लता दीदी (लता मंगेशकर) का निधन हो गया है। उनके शरीर के कई अंग खराब हो गए थे। उनका इलाज काफी दिनों से अस्पताल में चल रहा था।लता मंगेशकर की उम्र 92 साल थीं. लता मंगेशकर के निधन के बाद मुम्बई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अस्पताल के बाहर पुलिस का बंदोबस्त है।

 

लता दीदी के सदाबाहर गाने जब प्यार किया तो डरना क्या…आएगा आने वाले,ये मेरे वतना के लोगों…सत्यम शिवम सुंदरम..मोहे भूल गए सांवरिया..लागी नाही छूटे..सुनो कहो कुछ हुआ क्या..ये कौन आया करके सोलह सिंगार..दिल पुकारे आ रहे..तस्वीर तेरी दिल में

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *