ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / राष्ट्रवादी का बनेगा महापौर,देश का बजट छलावा-संजोग वाघेरे

राष्ट्रवादी का बनेगा महापौर,देश का बजट छलावा-संजोग वाघेरे

पिंपरी- चुनाव आयोग के आदेशानुसार पिंपरी चिंचवड़ मनपा चुनाव के लिए वार्ड योजना का मसौदा प्रकाशित कर दिया है। तीन सदस्यीय व्यवस्था के चलते राज्य चुनाव आयोग के माध्यम से पिछले वार्ड के ढांचे में बदलाव किया गया है। लेकिन इससे एनसीपी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पिंपरी चिंचवड मेें अब एनसीपी का अगल महापौर बनेगा। शहर के नागरिक इस चुनाव में भ्रष्ट भाजपा को घर का रास्ता दिखाने जा रहे हैं,राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष संजोग वाघेरे ने ऐसा दावा किया।

 

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी चुनाव के लिए वार्ड संरचना का प्रारूप मंगलवार को पालिका निर्वाचन प्रणाली के माध्यम से प्रकाशित किया गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए संजोग वाघेरे ने आगे कहा कि कुल 46 वार्डों की योजना की घोषणा की है। आपत्तियां और सुझाव लेने की समय सीमा तय कर दी गई है। तीन सदस्यीय व्यवस्था और नगरसेवकों की संख्या में वृद्धि के कारण आयोग द्वारा तैयार किए गए वार्ड ढांचे में कई बदलाव हुए हैं। फिर भी एनसीपी की दृष्टि से वार्ड रचना और शहर में मतदाताओं का रुझान अनुकूल है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व में शहर की जनता का विश्वास है।

 

बीजेपी पार्टियां 2017 में बोलकर सत्ता में आयी थी। हालांकि लोगों ने पिछले पांच वर्षों से सत्ता में भाजपा के भ्रष्ट प्रबंधन को देखा है। भाजपा ने लगातार गलत फैसले लिए हैं। भाजपा के मण्डलियों ने केवल बड़े प्रोजेक्ट का सपना देख टेंडर जारी कर ठगी का धंधा किया। दरअसल बीजेपी कचरा,जलापूर्ति,सीवेज और सड़क विकास के लिए कुछ नहीं कर पाई है।

 

प्रधानमंत्री का बजट एक छलावा-संजोग वाघेरे

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक भी घर नहीं बना पायी। भाजपा के भ्रष्ट प्रशासन ने स्मार्ट सिटी को बदनाम कर दिया है। भाजपा ने अनाधिकृत निर्माण और दंड का फायदा उठाकर चुनाव लड़ा। भाजपा ने उस सवाल पर नागरिकों को मूर्ख बनाने का काम किया। एक भी किए वादे पूरे नहीं किए। आज का बजट देश की जनता को गुमराह,छलावा करने वाला है। पालिका चुनाव में इसे शहर की जनता ध्यान में रखेगी। जनता ने भाजपा को सबक सिखाने का फैसला किया है। इसलिए पालिका चुनाव में राकांपा फिर से सत्ता में आएगी। यह तय हो गया है कि शहर का अगला मेयर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से होगा।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *