ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / पुणे जिला बैंक संचालक चुनाव में राष्ट्रवादी ने लहराया परचम

पुणे जिला बैंक संचालक चुनाव में राष्ट्रवादी ने लहराया परचम

पुणे- महाराष्ट्र राज्य में अग्रणीय पुणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक संचालक मंडल चुनाव की मतगणना सुबह से शुरु है। शुरुआती रुझान में अजित पवार के नेतृत्व वाले पैनल को भारी बढ़त मिली है। एक सीट पर राष्ट्रवादी को झटका लगा है। राष्ट्रवादी से भाजपा में शामिल प्रदीप कंद ने सुरेश घुले को पराजित किया। प्रचार के दौरान अजित पवार ने प्रदीप कंद को हराने की अपील की थी। सुरेश घुले की 14 मतों से पराजय हुआ।

राष्ट्रवादी के विधायक अशोक पवार और राष्ट्रवादी के नेता सुनील चांदेरे विजयी घोषित हुए है। हवेली सीट के लिए दोस्ताना लड़ाई में राकांपा के विकास दांगट विजयी घोषित किए गए। राष्ट्रवादी के अशोक पवार 73 मतों से विजयी,भाजपा के आबासोहब गव्हाणे पराजित,राकांपा के सुनिल चांदेरे 27 मतों से विजयी,भाजपा के आत्माराम कलाटे पराजित,तीसरा परिणाम भी राष्ट्रवादी की झोली में गया। हवेली सीट पर राष्ट्रवादी के विकास दांगट विजयी हुए है। प्रतिष्ठा वाली सीट में राष्ट्रवादी को हार का सामना करना पडा। भाजपा के प्रदीप कंद ने राकांपा के सुरेश घुले को 14 मतों से हराया।

राष्ट्रवादी के कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में आनंदोत्सव मनाना शुरु कर दिए। गुलाल उडाकर खुशी से झूम रहे है। ढोल ताशा बजाकर कार्यकर्ता नाच रहे है। इसी बीच राकांपा-भाजपा के कार्यकर्ता आमने सामने आने से कुछ क्षण के लिए माहौल तनावपूर्ण भी रहा। आपको बताते चलें कि पुणे जिला बैंक में कई सालों से अजित पवार का एकक्षत्र राज रहा है। इसे बरकरार रखना एक चुनौती था। जिला बैंक संचालक मंडल के चुनाव में 21 में से 14 सीटों का परिणाम निर्विरोध घोषित हुआ है। सात सीटों के लिए रविवार 2 जनवरी को मतदान हुआ था,जिसका मतगणना आज सुबह से जारी है।

शिरुर
अशोक पवार -109
आबासाहेब गव्हाणे- 21
मुलशी
सुनील चांदेरे- 27
आत्माराम कलाटे- 18
हवेली
विकास दांगट- 73
म्हस्के-58
बैंक संचालक मंडल : 21
– अ मतदार संघ : 13
– ब मतदार संघ : 1
– क मतदार संघ : 1
– ड मतदार संघ : 1
– अनुसूचित जातिय/जमातिय मतदार संघ : 1
– अन्य पिछड़ी जातिय प्रतिनिधी: 1
– विमुक्त जातिय जमातिय : 1
– महिला प्रतिनिधी : 2

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *