ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / लालबाबू गुप्ता को डॉक्टरेट(पीएचडी) की उपाधि प्रदान

लालबाबू गुप्ता को डॉक्टरेट(पीएचडी) की उपाधि प्रदान

पिंपरी- विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालबाबू गुप्ता को सामाजिक कार्य में डॉक्टरेट की उपाधि प्रदा गई है। लालबाबू गुप्ता ने वर्षों से सामाजिक दायित्व को पूरी निष्ठा,ईमानदारी के साथ निभाया है।इतना ही नहीं उन्होंने अपने परोपकारी कार्यों से पूरे देश में एक अनूठी छाप छोड़ी है। लालबाबू को 18 दिसंबर को नई दिल्ली में सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए डॉक्टरेट(पीएचडी) इस उच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में कॉमनवेल्थ व्होकेशनल युनिव्हर्सिटी ऑफ द किंगडम ऑफ टोंगा की ओर से डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। दिल्ली में आयोजित दीक्षांत समारोह में उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया।दिसंबर माह में डॉ.लालबाबू गुप्ता को दो बार समाजसेवा पुरस्कार से नवाजा गया है। डॉ.लालबाबू गुप्ता की समाजिक कार्यों की ख्याति अब राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुकी है।

डॉ.लालबाबू गुप्ता के ऊपर शुभेच्छा की वर्षा

डॉ.लालबाबू गुप्ता को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की खबर जैसे ही प्रसार माध्यमों से फैली वैसे शुभुचिंतकों एवंम स्नेही जनों द्धारा आशीष आशीर्वाद शुभकामानाओं की वर्षा शुरु हो गई। प्रखर समाजसेवक,गोरक्षक,हिंदूत्वादी नेता मिलिंद एकबोटे,कृष्ण जन्मस्थली मथूरा वृंदावन से कथावाचक हिंदू भूषण श्याम महाराज,श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के दशरथ गद्दी के अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक बाबा देवेंद्रजी दास महाराज,़दशरथ गद्दी पीठाधीश श्री श्री 1008 के महंत वृजमोहन दास की ओर से ढेर सारी बाधाईयां,मंगलकामना,साधूवाद मिली है। गुरुजन,मित्र परिवार,वरिष्ठ पत्रकार संतलाल यादव और विश्व श्रीराम सेना भारतवर्ष के सभी पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं की ओर से डॉ. लालबाबू गुप्ता को डॉक्टरेट उपाधि प्रदान के लिए शुभमंगल कामनाएं दी है।

 

 

डॉ.लालबाबू गुप्ता कई सामाजिक कार्यों में कार्यरत

डॉ.लालबाबू गुप्ता पिछले कई वर्षों से विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठन के माध्यम से सामुदायिक सेवा कर रहे हैं। उनके संगठन ने कई गरीब परिवार की लड़कियों की शादी की व्यवस्था की है,और समुदाय में गरीबों की मदद करने का प्रयास किया जा रहा है। उनका काम देश के 18 राज्यों में निस्वार्थ भाव से किया जा रहा है। लालबाबू वर्तमान में शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण,आजीविका,स्वास्थ्य,ग्रामीण विकास,महिला एवं बाल विकास,ग्रामीण रोजगार,किसान कल्याण,निष्पक्ष निर्भिक पत्रकारिता,पर्यावरण व संस्कृति संरक्षण और सुशासन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।

 

डॉ.लालबाबू गुप्ता के सामाजिक कार्यों की उड़ान

 

1) डॉ.लालबाबू गुप्ता विश्व श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। यह संगठना राष्ट्रीय स्तर पर महाराष्ट्र,बिहार,उत्तर प्रदेश,दिल्ली समेत 18 राज्यों में कार्यरत है।

2) कॉमनवेल्थ व्होकेशनल युनिव्हर्सिटी ऑफ द किंगडम ऑफ टोंगा द्वारा नई दिल्ली में डॉक्टरेट(पीएचडी) उपाधि से सम्मानित

3) डॉ.लालबाबू गुप्ता पुणे से प्रकाशित हिंदी सा.व्हीएसआरएस न्यूज अखबार के प्रधान संपादक है। इस अखबार के लिए महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड,पुणे,मुंबई,नई दिल्ली,पटना,अयोध्या,गोपालगंज समेत कई महानगरों में टीम कार्यरत है। राष्ट्रीय स्तर पर अखबार की छवि स्थापित है। निर्भिक और निष्पक्ष पत्रकारिता के मूलमंत्र के साथ अखबार पिछले 4 सालों से गतिमान है।

4) डॉ.लालबाबू गुप्ता डॉ.डीवाय पाटिल विश्वविद्यालय से एलएलबी पदवीधर है।

5) सेंटर फोर गुड गर्व्हनेंस के चेयरमैन है।

6) श्रीराम गुरुकुल के संस्थापक हैं।

7) श्रीराज गुरुकुल के कार्यकारी संचालक हैं

8) फिल्म प्रोडयूशर श्रीराज प्रोडक्शन हाउस

9) चेयरमैन-श्रीराम वूमन चाइल्ड इमपॉवरमेंट

10) जनरल मैनेजर-ऑक्टानारटिक्स फार्मासिटयूकल

11) डायरेक्टर-खेती एग्रो एक्सीम

12) महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के हाथों समाजसेवा पुरस्कार से सम्मानित हैैं।

13) उत्तर भारतीय समाज के प्रेरणास्रोत,आधारस्तंभ है। धार्मिक,सामाजिक कार्यों में कार्यरत है।

14) पिंपरी चिंचवड शहर के एक कुशल उद्योजक हैं।

15) महाराष्ट्र इनकी कर्मभूमि और बिहार जन्मभूमि है।

16) भारत दर्शन नेशनल फेस्टिवल की ओर से 2019 में समाजरत्न पुरस्कार से नवाजा गया।

17) पिंपरी चिंचवड शहर के आकुर्डी स्थित भारतीय ज्ञानवर्धिनी सभा(हिंदी विद्यालय व कनिष्ठ महाविद्यालय) की ओर से समाजभूषण पुरस्कार से सम्मानित।

18) बिहार फाउंडेशन की ओर से प्राईड ऑफ बिहार आवॉर्ड से सम्मानित

19) वाल्मिकी समाज संस्था द्धारा राष्ट्रीय एकात्मता पुरस्कार से सम्मानित

20) सनातन सेवा प्रतिष्ठान की ओर से समाजसेवा पुरस्कार से सम्मानित

 

राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र विकास हमारा लक्ष्य-डॉ.लालबाबू गुप्ता

इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.लालबाबू गुप्ता ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों की अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने महसूस किया कि गरीबों के जीवन स्तर के विकास,उत्थान के लिए बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। ग्रामीण आंचल में गरीबों का जीवन स्तर संवारने,सामाजिक प्रवाह में लाने की आवश्यकता है। सामाजिक विकास तभी संभव है जब समाज के प्रत्येक तत्व का विकास हो। इसलिए हम और हमारी टीम इस कार्य में निरंतर लगी हैं। आज मैं इस कार्य के कारण डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करना अपना सौभाग्य समझता हूं। इस सम्मान ने मेरे काम के प्रति उत्साह को और बढ़ा दिया है। मुझे अनोखी ऊर्जा मिली है। सामाजिक कार्यों के प्रति और जवाबदारी बढ़ गई है। राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र विकास हमारा लक्ष्य है। ग्रामीण आंचल में गरीबों का विकास,उत्थान हमारा सपना है।

 

विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठन द्धारा किए जा रहे कार्य

आपको बताते चलें कि देशभर में विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठना की ओर से सामूहिक विवाह का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है जिसमें लगभग 400 जरुरतमंद गरीब कन्याओं का विवाह,आर्थिक सहयोग,विवाहपयोगी सामाग्री दी गई। श्रीराम गुरुकुल और श्रीराज गुरुकुल की ओर से गरीब तबके के छात्रों को नि:शुल्क शिक्षावृत्ति,आर्थिक सहायता,भोजन,निवास के लिए हमेशा तत्परता। जरुरतमंद महिलाओं के विकास,उत्थान के लिए शिलाई,कढाई,बुनाई के लिए बिहार के गोपालगंज में नि:शुल्क प्रशिक्षण। 2016 से नौकरी आपके द्धार जैसे उपक्रमों का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से बेरोजगार व जरुरतमंद युवाओं को नौकरियां,रोजगार देने का कार्य किया जा रहा है। महाराष्ट्र के पुणे जिले के शहरी और ग्रामीण आंचलों में प्रतिमाह नि:शुल्क आरोग्य जांच शिबिर का आयोजन,संगठन द्धारा पिंपरी चिंचवड शहर में नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा कार्यरत। कोरोना महामारी के संकट के दौर में गरीबों,मजदूरों और जरुरतमंदों को अन्नधान्य वितरण,सेनेटाइजर,मास्क,पानी की बोतलें,कोरोना काल में मजदूरों,कामगारों को निशुल्क भोजन,पानी,निवास की व्यवस्था।विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठना की ओर से प्रतिवर्ष धार्मिक-सामाजिक स्तर पर छठपूजा,श्रीराम नवमी,दुर्गाअष्टनमी महापूजा का आयोजन हर्षोल्हास के आयोजित किए जाते हैं।

आम जनमानस की यह धारणा बन चुकी है कि अगर कोई भी व्यक्ति विश्व श्रीराम सेना संगठना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लालबाबू गुप्ता के पास किसी भी कार्य अथवा विषय को लेकर जाता है तो उसका हरसंभव मदद,समाधान किया जाता है। शासन अथवा प्रशासन स्तरीय कार्यों को बिना विलंब हल करके संबंधित व्यक्ति की समस्या को दूर किया जाता है। यही कारण है कि हर तबके के लोगों का अटूट विश्वास संगठना और डॉ.लालबाबू गुप्ता के प्रति जुडा है।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *