ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / छठपूजा आत्मा को परमात्मा से जोडने वाला पर्व-पुलिस आयुक्त

छठपूजा आत्मा को परमात्मा से जोडने वाला पर्व-पुलिस आयुक्त

पिंपरी- पिंपरी चिंचवड शहर के विभिन्न घाटों पर पिछले 48 घंटों से मनाया गया छठपूजा आज तडके 6.40 बजे आदित्य नारायण को अर्ध्य देने के साथ समाप्त हुआ। मोशी इंद्रायणी घाट पर छठपूजा का आयोजन विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालबाबू गुप्ता ने किया। इस घाट पर काशी से पधारे आचार्यों की एक टीम ने काशी गंगा आरती की तर्ज पर शिवशंकर के डमरू बजाकर गंगा महाआरती की।

 

छठपूजा आत्मा को परमात्मा से जोडने वाला पर्व-पुलिस आयुक्त

आज सुबह तडके 6.40 बजे पिंपरी चिंचवड शहर के पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश मोशी इंद्रायणी घाट पर पधारे। आयुक्त ने अपने हाथों गंगा आरती,नदीपूजन की और नौकाविहार किया। साथ ही कल शाम पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्धारा किए गए बर्ताव को लेकर उत्तर भारतीय छठव्रतियों से क्षमा याचना की। उन्होंने कहा कि छठपूजा की महिमा,गाथा और परंपरा से ये लोग अंजान है। सूर्य देवता अपनी ऊर्जा से संसार को जीवन प्रदान करते हैं। आयुक्त ने अपनी बात एक संस्कृतिक के श्लोक से आरंभ की। देह के अंदर देहत्व अर्थात आत्मा है,जो प्राकृति में व्याप्त पुरुष अर्थात परमात्मा है इन दोनों में कोई फर्क नहीं।परमात्मा और आत्मा को जोडने का यह पर्व है। सूर्य भगवान जो धरती को उर्जा देते है जिसके साए में पूरा संसार उर्जावान और जीवित है। छठपूजा एक ऐसा त्योहार है जो एक संदेश देता है कि अगर संसार का अस्त होता है तो उदय भी होता है।

छठपूजा सूर्यअस्त में दूसरे दिन सूर्योदय के समय होना ही अपने आप में एक संदेश है कि जो अस्त होता है वह उदय भी होता है। उन्होंने संत नजीमुद्दीन सुफिया के उस कथन को दोहराया कि सूर्य भगवान के सामने स्त्रियां पूजा करती है क्या यह सही तरीका है। संत सुफिया ने इस छठपूजा के तरीके को सही ठहराते हुए कहा कि सूर्य भगवान की इबादत का यह सही तरीका होता है। नेकी के कामों को आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है। छठमैय्या सबकी मनोकामना पूरी करें। यही हमारी छठमाता के चरणों में प्रार्थना है। विश्व श्रीराम सेना सामाजिक संगठन ने जो छठपर्व का सुंदर कार्यक्रम का आयोजन किया इसके लिए लालबाबू गुप्ता को बधाई और धन्यवाद।

 

शासन-प्रशासन छठपूजा की महिमा को समझें-लालबाबू गुप्ता

श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालबाबू गुप्ता ने अपना विचार व्यक्त करते हुए इस पावन पर्व पर कहा कि कोरोना गाइडलाइन के चलते शासन और प्रशासन ने छठपूजा घाट पर सीमित संख्या में छठव्रतियों को अनुमति दी। यह प्राकृति के सानिध्य में होेने वाला लोकआस्था का वैश्विक पर्व है। शासन-प्रशासन ने समय रहते सही निर्णय नहीं लिया जिसके चलते छठव्रतियों में आखिरी समय तक भ्रम की स्थिति बनी रही। छठपूजा के संध्या अर्ध्य के दिन अचानक पूजा पर प्रतिबंध लगा,प्रशासन ने छठपूजा का मजाक बनाया। साथ ही पूजा घाट पर हजारों व्रतियों को जाने से रोका। भक्तों में निराशा रही। जिससे छठव्रति लोग घाट पर छठपूजा करने से वंचित रहे। यह कहने में हमको कोई संकोच नहीं कि यह स्थानीय प्रशासन की नाकामी का ज्वलंत उदाहरण है और उत्तर भारतीयों के महापर्व के प्रति प्रशासन की निरसता एवं दोयम भाव दर्शाता है। एक सेवक के रुप में लालबाबू गुप्ता ने सभी व्रतियों से करजोड़ क्षमा मांगां,एवं प्रशासन के इस रवैये का निषेध किया। साथ ही छठमैय्या से प्रार्थना करते हुए कहा कि इन्हें सद्बुद्धि दें ताकि छठ महापर्व की महत्ता को समझकर भविष्य में इस पूजा का मान बढाएं।

 

 

प्रशासन की तानाशाही से हजारों छठव्रति पूजा से वंचित-महेश लांडगे

कल शाम मोशी इंद्रायणी घाट पर गंगा आरती जलपूजन,छठपूजा भक्तिभाव,शांतिमय वातावरण एवं कोरोना के गाइडलान का पूरा पालन करते हुए संपन्न हुआ। भोसरी के भाजपा विधायक महेश लांडगे ने छठपूजा की और सभी छठव्रतियों को उनकी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। साथ ही दुख प्रकट करते हुए कहा कि शासन और प्रशासन की लापरवाही,अडियलपन,तानाशाही के कारण हजारों की संख्या में छठव्रती माताएं,बहनों को घाटों से वापस जान पड़ा। हलांकि मोशी घाट पर कोरोना गाइडलाइन की सभी नियमों का सख्ती से पालन आयोजकों ने किया और स्थानीय प्रशासन का सहयोग किया। मगर मनपा और पुलिस विभाग के अधिकारी,कर्मचारी विध्न डालने का काम किया। महेश लांडगे ने असुविधा के लिए सभी छठव्रतियों,उत्तर भारतीयों से क्षमा याचना की। अगले साल पूरे हर्षोल्लास के साथ छठपूजा मनाने का वचन दिया।

 

संगठन द्धारा पुलिस विभाग,पालिका कर्मचारी,अधिकारी,आरोग्य कर्मचारियों का अंगवस्त्र एवं रामदरबार फ्रेम देकर भव्य सत्कार किया गया,साथ ही सहयोग के लिए आभार माना।

 

छठपूजा पर पधारे मान्यवर

मोशी घाट पर छठपूजा में राष्ट्रीय पिछडा वर्ग आयोग,सामाजिक न्याय मंत्रालय,भारत सरकार के महाराष्ट्र प्रदेश प्रतिनिधि,रेलवे बोर्ड सलाहगार समिति सदस्य अर्जून गुप्ता विशेष रुप से पधारे। अपने हाथों छठपूजा, गंगा आरती की। हिंदू ह्दय सम्राट मिलिंद एकबोटे ने अपने हाथों जलपूजन,गंगाआरती की। पूर्व नगरसेवक सुरेश तात्या म्हेत्रे,पूर्व नगरसेवक अरुण टाक,श्रीमती गोदावरी विद्यालय,कनिष्ठ महाविद्यालय की प्राचार्या कुसुम तिवारी,यश साने आदि मान्यवर उपस्थित रहे। छठपूजा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रमोद गुप्ता,अकरम शेख,श्यामबाबू गुप्ता,विनोद प्रसाद,इम्तियाज शेख,बच्चाबाबू गुप्ता,मुन्ना प्रसाद,रोहित प्रसाद,रामसमुज यादव,पंकज पांडे,पृथ्वीराज प्रसाद,संजय गुप्ता,पप्पू गुप्ता,डॉ.पंकज गुप्ता आदि ने कमान संभाली।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *