पुणे- महाराष्ट्र के पुणे में एक ऐसा सनसनीखेज घटना सामने आयी हैं जहां लिव-इन रिलेशनशीप में रहने वाले एक कपल ने बच्चे को जन्म दिया। 13 दिन के शिशू को पिता ने कत्ल करके शव को जंगल में फेंक आया। इस काम में उसने अपने एक दोस्त की मदद ली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बच्चे की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी है।
पुणे पुलिस के अनुसार 2018 से लिव-इन रिलेशनशीप में रह रही बिन व्याही युवती ने 14 मार्च 2019 को एक बच्चे को जन्म दिया। मात्र 13 दिन बाद पिता ने शिशू की हत्या कर दी। 25 वर्षीय लड़की ने बच्चे के लापता होने को लेकर मुंडवा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी के तहत पुलिस ने प्रेमी शुभम महेश भांडे (23 वर्षीय वडगांव शेरी) और उसके दोस्त योगेश सुरेश काले (26 वर्षीय मंजरी) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच के दौरान यह बात सामने आयी है कि दोनों ने मिलकर बच्चे की हत्या कर दी और शव को हवाईअड्डे के पास एक जंगल के पेड़ में रख दिया।
मुंढवा पुलिस के अनुसार आरोपी शुभम और पीडिता एक ही कंपनी में काम करते थे। आरोपी शुभम 20 वर्ष का था,वडगांवशेरी में रहता था। जबकि युवती उससे बडी 25 साल की थी। आरोपी बच्चे के जन्म के बाद उसे अनाथाश्रम में छोडने की बात करने लगा। बच्चे की मां राजी हो गई। आरोपी शुभम बच्चे को लेकर विमाननगर परिसर के जंगल में दोस्त की मदद से हत्या कर शव फेंक दिया। इधर माँ समय समय पर अपने बच्चे के कुशल मंगल के बारे में पूछती थी।शुभम सबकुछ ठीक होने की बात बताकर गुमराह करता रहा।पीडिता को पति पर शक हुआ और चंदननगर पुलिस में सारी बात बतायी। पुलिस ने हिरासत में लेकर कडी पूछताछ की तो वह अपना जुर्म कबूल कर लिया। शव फेंकते समय खेती करने वाले युवक से भी नोंकझोंक हो गई थी।