ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / पालिका का चुनाव सिंगल वॉर्ड में,चुनाव आयोग का अध्यादेश जारी

पालिका का चुनाव सिंगल वॉर्ड में,चुनाव आयोग का अध्यादेश जारी


पिंपरी-  पिंपरी चिंचवड,पुणे समेत महाराष्ट्र की मनपा,पालिका चुनाव वॉर्ड रचना सिंग्गल वॉर्ड में करने का अध्यादेश चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है। फरवरी 2022 में होने वाला पिंपरी पालिका का चुनाव बहुसदस्यीय प्रणाली से होगा या एक सदस्यीय,इस बारे में कई महिनों से चल रही चर्चा पर आयोग ने पूर्ण विराम लगा दिया है। पालिका का चुनाव एक सदस्यीय(सिंग्गल वॉर्ड) से होने जा रहा है।
महाराष्ट्र चुनाव आयोग के उपायुक्त अविनाश सानप ने जीआर की कॉपी पालिका आयुक्त राजेश पाटिल को आज बुधवार को भेजा है।

शुक्रवार से चुनाव के लिए प्रारुप तैयार करने का काम शुरु होगा। 2011 की जनगणना के अनुसार प्रारुप तैयार किया जाएगा। मतलब 2011 के मुताबिक वॉर्ड रचना तैयार किया जाएगा। सरकार ने 31 दिसंबर 2019 के निर्णय में एक सदस्यीय प्रभाग लागू किया है। इसके अनुसार प्रत्येक वॉर्ड एक सदस्यीय होगा। इसके लिए 2011 के जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए प्रभाग रचना का कच्चा प्रारुप तैयार करने का निर्देश दिया गया है। आरक्षण के बारे में उच्च न्यायालय द्धारा दिए दिशा निर्देश के अनुसार वॉर्ड रचना व लॉटरी सिस्टम प्रणाली का इस्तेमाल होगा। वॉर्ड रचना तैयार करते समय शहर की भौगोलिक रचना,नए रास्ते,पुल आदि सीमान्त का ध्यान रखा जाना चहिए।

एक सदस्यीय वॉर्ड से राष्ट्रवादी कांग्रेस को फायदा होगा। ऐसा जानकारों का मानना है। जबकि चार सदस्यीय वॉर्ड रचना से भाजपा को फायदा होता है। सिंगल वॉर्ड रचना में भाजपा के कोर वोटर नहीं आने से नुकसान उठाना पडता है। जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस के वोटर आसानी से हर किसी भी रचना में आ जाते है। साथ ही राकांपा मराठा,मूल गांव की पार्टी मानी जाती है। बाहरी मतदाता,विशेष मुस्लिम समुदाय के लोगों का जुटाव है। धनबल से मजबुत उम्मीदवार होने से चुनाव आसानी से जीत जाते हैं। जबकि चार सदस्यीय वॉर्ड से भाजपा की ताकत बढती है। भाजपा के वोटर भी एकसाथ आ जाने से फायदा पहुंचता है। भाजपा को सिंगल वॉर्ड होने से नुकसान होने की उम्मीद है।

Check Also

महाराष्ट्र भाजपा के 23 प्रत्याशियों का ऐलान,5 सांसदों का पत्ता कटा

मुंबई-महाराष्ट्र में 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। बीजेपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *