ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राष्ट्रवादी नगरसेवक देंगे इस्तीफा

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राष्ट्रवादी नगरसेवक देंगे इस्तीफा

राष्ट्रवादी का मनपा भवन पर आंदोलन,पालिका बर्खास्तगी की मांग

पिंपरी-पिंपरी चिंचवड़ शहर के स्थायी समिति कार्यालय में हुई एंटी करप्शन रेड के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है। विपक्ष ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर भाजपा को घेरने की तैयारी कर ली है। आज पिंपरी चिंचवड़ महापालिका भवन पर राष्ट्रवादी पार्टी की ओर से मोर्चा निकाला गया इस दौरान एनसीपी कार्यकर्ताओ ने जमकर भाजपा विरोध में नारेबाजी की। साथ ही जागरण हल्लाबोल कर भ्रष्टाचारियों को जगाने की कोशिश की गई। वहीं एनसीपी द्वारा मांग की जा आ रही है कि स्थायी समिति को रद्द किया जाए।

 

भाजपा के भ्रष्टाचार के विरोध में राष्ट्रवादी कांग्रेस के सभी नगरसेवकों को इस्तीफा दे देना चाहिए। सत्तारूढ़ भाजपा का विरोध होना चाहिए। अब चुनाव छह महीने दूर हैं। एनसीपी सत्ता में आ रही है। इसलिए चिंता की कोई बात नहीं,पूर्व विधायक विलास लांडे ने ऐसा कहा। इससे एनसीपी गुट में हड़कंप मच गया है।

 

रिश्वत विरोधी विभाग ने सत्तारूढ़ भाजपा की स्थायी समिति के अध्यक्ष नितिन लांडगे को उनके निजी सहायक और चार अन्य लोगों के साथ रिश्वत के एक मामले में गिरफ्तार किया है। इसलिए भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राष्ट्रवादी आज मनपा भवन पर मोर्चा निकाली।

 

अजित पवार के आदेश का इंतजार

शहर अध्यक्ष संजोग वाघेरे-पाटिल ने कहा कि राकांपा ने अपनी भूमिका तभी स्पष्ट की जब एन्टी करप्शन विभाग ने कार्रवाई की। अगर हमारे सदस्य दोषी पाए जाते हैं,तो वे तुरंत इस्तीफा दे देंगे। अब पूर्व विधायक विलास लांडे ने भी मांग की है। वाघेरे-पाटिल ने गवाही दी कि उपमुख्यमंत्री और संरक्षक मंत्री अजित पवार के आदेश देते ही संबंधित सदस्य इस्तीफा दे देंगे।

 

पिंपरी-चिंचवड़ मनपा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार के खिलाफ डॉ.बाबासाहेब अंबेडकर चौक पिंपरी पर राष्ट्रवादी कांग्रेस का तीव्र आंदोलन किया गया। पिंपरी पालिका बर्खास्त करो,स्थायी समिति में कमिश्नरखोरी नहीं चलेगी,जैसे नारों के साथ मनपा भवन तक मोर्चा गया और वहीं आंदोदलनकारी बैठकर गगनभेदी नारा देने लगे। भाजपा की सत्ता है। उनके स्थायी समिति सभापति रिश्वतकांड में पकडे गए। पुलिस रिमांड पर थे। पालिका को बर्खास्त किया जाना चाहिए। ऐसी मांग राकांपा के प्रवक्ताओं ने किया।

 

इस आंदोलन के माध्यम से एनसीपी ने अपनी ताकत का अहसास करवाया। और जबरदस्त वज्रपात किया। शहर अध्यक्ष संजोग वाघेरे-पाटिल,महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष वैशाली कालभोर,नेता प्रतिपक्ष राजू मिसाल, पूर्व विधायक विलास लांडे,वरिष्ठ नगरसेवक नाना काटे,युवा अध्यक्ष विशाल वाकडकर,पूर्व महापौर योगेश बहल,प्रवक्ता फजल शेख, युवती शहर अध्यक्षा वर्षा जगताप समेत कई वर्तमान,पूर्व राकांपा पदाधिकारी मोर्चा का नेतृत्व करते नजर आए।

 

भ्रष्टाचारियों को जगाने के लिए नगर अध्यक्ष संजोग वाघेरे ने पोद्दार,नंदीबैल,वासुदेव और गोंधली के वेशभूषा में कार्यकर्ताओं को लेकर आए थे जो ढपली बजा रहे थे,नंदी बैल के रुप में एक बैल लाए,कृष्ण रुपि वासुदेव के वेशभूषा में दिखाई दिए। भाजपा विरोधी माहौल बनाकर पिंपरी-चिंचवडकरों का ध्यान आकर्षित किया है। इसी बीच पालिका के सुरक्षा गार्डों ने प्रवेश द्वार पर राकांपा के विशाल मार्च को रोक दिया। इससे राकांपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। पालिका आयुक्त राजेश पाटिल के प्रवेश द्वार पर आकर प्रदर्शनकारियों के बयान को स्वीकार करने की संभावना है।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *