ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / अप्पर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले,डीसीपी सुधीर हिरेमठ का ट्रांसफर

अप्पर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले,डीसीपी सुधीर हिरेमठ का ट्रांसफर

पिंपरी- पिंपरी चिंचवड शहर पुलिस आयुक्तालय में अप्पर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले और डीसीपी(अपराध-प्रशासन) सुधीर हिरेमठ का तबादला हो गया है। रामनाथ पोकले को ठाणे जिला भेजा गया तो हिरेमठ को पदोन्नति देते हुए पुणे में उप महानिरिक्षक क्राइम इन्वेटिगेशन बनाया गया है। पिंपरी चिंचवड शहर पुलिस आयुक्तालय में अब अप्पर पुलिस आयुक्त पद पर संजय शिंदे की नियुक्ति की गई है।

 

पिछले कई दिनों से प्रतीक्षित सीनियर पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर की शुरुआत हो गई है। पुणे शहर पुलिस के क्राइम ब्रांच के अपर पुलिस कमिश्नर अशोक मोराले,डॉ.संजय शिंदे और पिंपरी-चिंचवड़ में रामनाथ पोकळे का ट्रांसफर किया गया है।

 

पिंपरी पुलिस के डीसीपी सुधीर हिरेमठ को प्रमोशन दिया गया है। वही बिनतारी संदेश विभाग के पुलिस उप महानिरीक्षक राजेंद्र डहाले का पुणे शहर पुलिस का अपर पुलिस कमिश्नर (दक्षिण विभाग ) के रूप में ट्रांसफर किया गया है।

 

तबादला और नई जगह नियुक्ति

अशोक मोराले-(अपर पुलिस कमिश्नर (क्राइम) पुणे शहर से अपर पुलिस कमिश्नर (क्राइम),ठाणे शहर रामनाथ पोकळे – (अपर पुलिस कमिश्नर,पिंपरी चिंचवड़ से अपर पुलिस कमिश्नर (दक्षिण विभाग),ठाणे शहर)डॉ.संजय शिंदे-(अपर पुलिस कमिश्नर(दक्षिण विभाग),पुणे शहर से अपर पुलिस कमिश्नर,पिंपरी चिंचवड़) सुधीर हिरेमठ-(डीसीपी,पिंपरी चिंचवड़ से पुलिस उप महानिरीक्षक,क्राइम इन्वेटिगेशन,पुणे,प्रमोशन) राजेंद्र डहाले-(पुलिस सब महानिरीक्षक,बिनतारी संदेश से अपर डीसीपी) (दक्षिण विभाग),पुणे शहर)

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *