ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / पुणे के 79 गांवों में जीका वायरस का डंक,कलेक्टर के खुलासे से मचा हड़कंप

पुणे के 79 गांवों में जीका वायरस का डंक,कलेक्टर के खुलासे से मचा हड़कंप

पुणे- पुणे में कोरोना मरीज पहले चिन्हित हुआ था। अब जीका वायरस से संक्रमित महिला पुणे में पहली बार मिली।इसकी जांच के लिए केंद्रिय स्वास्थ्य विभाग का एक दल पुणे आकर सैंपल ले गया है। अब पुणे के कलेक्टर 79 गांवों को जीका के खतरे की चपेट होने की सनसनीखेज बात उजागर की है। कलेक्टर ने इन गांवों की सूची जारी की है। साथ ही लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। पुणे जिले के नागरिकों में जीका वायरस के डंक से लोगों में हडकंप मच गया है।

 

एक तरफ जहां देश और महाराष्ट्र कोविड की तीसरी लहर के मुहाने पर खड़ा है। वहीं कोरोना वायरस के स्वरूप में लगातार हो रहा परिवर्तन भी चिंता का सबब बना हुआ है। इससे अलग महाराष्ट्र के पुणे में जीका वायरस की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया है। डराने वाली बात यह है कि यहां एक या दो नहीं, बल्कि 79 गांवों में जीका वायरस का खतरा मंडरा रहा है। अब यहां अलर्ट जारी किया गया है। पुणे के बेलसर गांव में जीका वायरस की 50 वर्षीय पहली मरीज मिली थी। इसके बाद महाराष्ट्र राज्य से लेकर केंद्र तक हड़कंप मच गया था। केंद्र की टीम पुणे पहुंची थी। वहीं पुणे एनआईवी के वैज्ञानिकों के साथ भी एक बैठक रखी गई थी।

 

जारी की 79 गांवों की लिस्ट

जिलाधिकारी डॉ.राजेश देशमुख ने बताया कि जिले के 79 गांवों पर जीका वायरस का खतरा मंडरा रहा है। यहां पर अलर्ट जारी किया गया है। सभी इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट मोड पर किया गया है। डीएम ने इन 79 गांवों के नाम की एक लिस्ट भी जारी की है।

 

…तो इसलिए अति संवेदनशील हैं ये गांव

डीएम ने कहा कि जिले के जिन 79 गांवों में पिछले तीन वर्षों से लगातार डेंगू,चिकनगुनिया जैसे मामले आ रहे हैं,उन गांवों को अति संवेदनशील की लिस्ट में रखा गया है। इन गांव के लोगों को अधिकारियों और इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट जारी किया गया है।

 

तहसील स्तरीय जीका वायरस की चपेट में गांवा

पुरंदर :सासवड,धूमेवाड़ी,परगांव,नीरा,सुपे खुर्द,बेलसर,जेजुरी।

हवेली : देहु,नांदेड़,नरहे,कोंढवे-धवड़े,उत्तमनगर,शिवने,खानापुर,मनेरवाड़ी,खेड़,वाघोली,कोलवाड़ी,मंजरी बुद्रुक,केशवनगर,उरुलीकंचन,

शिंदवाने,कोरेगांव मूल,खामगाँव टेक,पिंपरी सैंड्स,थेउर।

इंदापुर : नीमगाँव केतकी,शेलगाँव,यादववाड़ी,कुरवाली,मालवाड़ी,तकरारवाड़ी,भदलवाड़ी।

बारामती: तरडोली,सुपा,कालखैरेवाड़ी,मोरगांव,सतवाजीनगर,अंबरी,आनंदनगर,तंदुलवाड़ी,मालेगांव विद्यानगर,सूर्यनगरी,कटफल।

खेड़ : राजगुरुनगर शहर,पांडुरंगनगर,शिरोली,आलंदी,मरकल,भोसे,निघोजे,मोई,मेडनकरवाड़ी,गोसासी।

दौंड : दौंड सिटी,समतानगर,होलारवस्ती,कुरकुंभ,हिंगानी बर्डी।

जुन्नर : आनंदवाड़ी,ऊटुर,येनेरे,राजुरी,पिंपलवंडी,कालादारी।

वेल्हे : करंजावने,खामगाँव क्षेत्र,ओसाडे,सखर,अंतोली।

शिरूर : वडू बुद्रुक,मांडवागनफराता,गरमल,सदलगांव।

भुतोंडे : भुटोंडे,चिखालावड़े,वाथर।

मुलशी : मान,सूस।

अम्बेगाँव: घोडेगाँव।

 

मौजूदा हालात जानने को लेकर लगातार बैठकें

लगातार बैठकों और मुलाकातों के दौर जारी हैं। केंद्रीय जांच दल भी जीका वायरस संक्रमण की मौजूदा स्थिति,जीका वायरस के रोकथाम के लिए प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी सहित कई अन्य पहलुओं को भी समझने का प्रयास कर रहा है। गांव से 18 लोगों के ब्लड सैंपल्स जांच के लिए भेजे हैं। इन लोगों में बुखार सहित डेंग्यू,चिकनगुनिया के लक्षण दिखायी दे रहे थे। इन लोगों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी हैं।

 

क्या है जीका वायरस?

जीका वायरस संक्रमित एडीज प्रजाति के मच्छर के काटने से फैलता है। ये संक्रमित मच्छर दिन और रात दोनों समय किसी को भी अपनी चपेट में ले सकते हैं। एडीज मच्छर को एई के नाम से भी जाना जाता है,इजिप्टी और एई। एडिज एल्बोपिक्टस डेंगू,चिकनगुनिया और येलो फीवर जैसी बीमारियों का कारण भी बनता है।

 

जीका वायरस के लक्षण

कोविड की तुलना में जीका वायरस के लक्षण हल्के होते हैं या कहें ज्यादा गंभीर नहीं होते। कुछ खास ये लक्षण हैं,जिससे हमें सचेत रहने की जरूरत है। जीका वायरस के लक्षण इस प्रकार नजर आते हैं।

बुखार

चकत्ते

सिरदर्द

लाल आंखें

मांसपेशियों में दर्द

जोड़ों में दर्द

बेचैनी

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *