ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री का दौरा रद्द,वायुसेना का हेलिकाफ्टर बैरंग लौटा

मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री का दौरा रद्द,वायुसेना का हेलिकाफ्टर बैरंग लौटा

पुणे- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का आज बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा रद्द हो गया है। मौसम खराब होने के कारण हेलिकाप्टर को उड़ान भरने की इजाजत नहीं मिली। मुख्यमंत्री का सातारा दौरा तय था। पुणे में आकर घंटों इंतजार किया मगर बिगडे मौसम के मिजाज को भांपते हुए हेलिकाप्टर लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। इसी तरह अजित पवार का कोल्हापुर दौरा रद्द कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि अजीत पवार का दौरा खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की अनुमति नहीं मिलने के कारण रद्द कर दिया गया है।

 

मुख्यमंत्री का वायुसेना हेलिकाफ्टर वापस लौटा

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सतारा के दौरे पर बारिश का असर पड़ा है। भारी बारिश के कारण मुख्यमंत्री का सतारा दौरा रद्द कर दिया गया है। कोयनानगर क्षेत्र में खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण दौरा रद्द करना पड़ा है। अब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पुणे से मुंबई लौट आए हैं। इससे पहले सुबह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुणे हवाईअड्डे से उड़ान भरने के बाद सतारा कोयना इलाके में मौसम काफी खराब हो गया और वायुसेना के हेलीकॉप्टर को वापस पुणे हवाईअड्डे पर लाया गया। इसके बाद मौसम में सुधार की उम्मीद थी। हालांकि खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री का कोयनानगर दौरा आखिरकार रद्द कर दिया गया है। दौरा रद्द होने के बाद मुख्यमंत्री विशेष विमान से वापस मुंबई के लिए रवाना हुए।

 

मुख्यमंत्री का दौरा इस प्रकार

मुख्यमंत्री को सतारा जिले के पाटन तहसील में बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण करना था। उनका बाढ़ प्रभावित आश्रय स्थलों का दौरा करने का भी कार्यक्रम था। कोयनानगर स्थित जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय के आश्रय शिविर का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों से पूछताछ कर जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक आयोजित थी इसके बाद मुख्यमंत्री की प्रेस कांफ्रेंस थी।

 

अजित पवार का दौरा इस प्रकार

अजित पवार को आज सुबह नौ बजे कोल्हापुर एयरपोर्ट पहुंचना था। उनका सुबह साढ़े नौ बजे साहू सांस्कृतिक हॉल में बाढ़ पीड़ितों के अस्थायी आश्रय स्थल का दौरा करने का कार्यक्रम था। वहां से उन्हें शिवाजी ब्रिज के बाढ़ प्रभावित इलाके का निरीक्षण करना था। बाद में सुबह 10.15 बजे उन्हें सरकारी विश्राम गृह में कोल्हापुर जिले में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेना था। उन्हें सुबह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर से शिरोल पहुंचना था। उन्हें दोपहर 12 बजे शिरोल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करना था। उसके बाद करीब डेढ़ बजे पलुस क्षेत्र बाढ़ का निरीक्षण करना था।

 

भीलवाड़ी गांव में प्रवेश

अजित पवार कोल्हापुर का अपना दौरा रद्द कर भीलवाड़ी गांव आ गए हैं। उनके साथ राहत एवं पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार और विश्वजीत कदम भी हैं। उन्होंने भीलवाड़ी स्थित आश्रय गृह में जाकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की। क्या आप जहां रहते हैं वहां हमेशा बाढ़ का पानी रहता है? क्या यह पहली बार आया है पानी? पानी आया तो कितने साल बाद? उन्होंने आश्रय में लोगों से ऐसे सवाल पूछे।

खराब मौसम के कारण नहीं गए

अजित पवार ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि मैं सुबह कोल्हापुर जा रहा था। विभागीय आयुक्त सौरभ राव के साथ कोल्हापुर जा रहे थे। लेकिन खराब मौसम के कारण मैं नहीं जा सका। आज मैं भीलवाड़ी में बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं के बारे में जान रहा हूं। इसके बाद वह सांगली जाएंगे और एक बैठक करेंगे और फिर पत्रकारों से बात करेंगे। ऐसा अजित पवार ने कहा।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *