ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / मुलशी में सेनेटाइजर कंपनी में आग,15 कामगारों की मैत

मुलशी में सेनेटाइजर कंपनी में आग,15 कामगारों की मैत

पीरांगट-मुलशी के पीरांगट औद्योगिक परिसर में आज दोपहर एक केमिकल्स कंपनी में भीषण आग लगने से 15 कामगारों की मौत हो गई। जिसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है। अंदर 15-20 लोगों के फंसने की खबर मिली है। जिसमें से 15 महिलाएं,1 पुरुष है। बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। यह कंपनी सेनेटाइजर बनाने का काम करती है।

मजदूरों के शव हाल ही में निकाले गए हैं। मालूम हो कि इसमें 14 से 15 मजदूर शामिल हैं। एसवीएस कंपनी फिलहाल सैनिटाइजर पर काम कर रही है। सैनिटाइजर बनाते समय कंपनी में अचानक आग लग गई। फायर बिग्रेड आग बुझाने की पूरी कोशिश कर रही है। इस बीच 14 महिला कर्मचारी जगह के अंदर फंसी हुई हैं। पता चला है कि कुछ अन्य मजदूर जो इमारत के अंदर नहीं थे, उन्हें बचा लिया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। तीन मजदूरों के शव निकाले जा चुके हैं। आग अब एक घंटे से अधिक समय से भड़क रही है। दमकल की गाड़ी आग बुझाने की पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन आग बढ़ती ही जा रही है। सैनेटाइजर बनाते समय कंपनी में अचानक आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रही हैं।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *