ताज़ा खबरे
Home / ताज़ा खबरे / धजंनय मुंडे की दूसरी पत्नी ने खोला चौंकाने वाले राज

धजंनय मुंडे की दूसरी पत्नी ने खोला चौंकाने वाले राज

मुंबई- एक पुरानी कहावत है कि पुरुष की सफलता के फीछे पत्नी का हाथ होता है। अगर पत्नी बागी हो जाए तो पति की किस्मत फूटने में देर नहीं लगती। ऐसा ही कुछ इन दिनों महाराष्ट्र सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे के साथ हो रहा है। दूसरी पत्नी करुणा ने राज खोलते हुए कहा है कि मुंडे का पुणे,मुंबई समेत कई जिलों में बंगला,फॉर्महाऊस बेनामी जायदाद है। मुंडे की अकूत,चल अचल संपत्ति का ब्यौरा फेसबुक पर लोड कर दी है। इससे मुंडे मुश्किलों में पड सकते है।

 

करुणा ने बताया कि जब धनंजय मुंडे विधायक थे तो परली(बीड) में तीन बंगला,एक फॉर्म हाउस,पुणे में दो बडे बंगले और मुंबई में दो बडे फ्लैट थे। मंत्री बनने से पहले की यह संपत्ति है।

 

विधायकों के होस्टल का विरोध

मुंडे की पत्नी करुणा ने एक पत्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखकर मांग की है कि विधायकों के लिए होस्टल निर्माण में हो रहे 900 करोड खर्च को रोका जाए और उसी पैसों को जनता की भलाई के लिए इस्तेमाल किया जाए। आपको बताते चलें कि महाराष्ट्र सरकार मुंबई में मनोरा नामक विधायकों के होस्टल को फिर से तोडकर 900 करोड की लागत से अत्याधुनिक ढंग से बना रही है। करुणा ने अपने पति मुंडे की दौलत की जानकारी मुख्यमंत्री और देश को दी।

 

 

मुंडे की दूसरी पत्नी का आरोप

आपको यह भी बताते चलें कि करुणा का अपने पति धनंजय मुंडे के साथ विवाद चल रहा है। प्रेम संबंधों को लेकर एक किताब लिखने की घोषणा हाल ही में करके सबको चौंका दी है। मुंडे पर उत्पीडन का आरोप लगाई है। मुंडे ने करुणा को पत्नी के रुप में सार्वजनिक स्वीकार किया और उससे दो बच्चे होने की बात भी कबूल की थी।

 

जनता के लिए खर्च हो सरकारी पैसा

खुद को समाजसेवक बताते हुए करुणा कहती हैं कि वे मुंबई के कई इलाकों में जाती हैं। मलाड में धारावली गांव में पीने के लिए पानी तक नहीं है, वहां के लोग नाव से पानी लेने जाते हैं। वहां शौचालय की भी सुविधा नहीं है। ऐसे हालात तो मुंबई के है और सरकार है कि अपने विधायकों को मुंबई में रहने के लिए 900 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। भला इसकी क्या जरूरत है, बेहतर होगा कि इस पैसे का उपयोग वह पुलिस वालों के जर्जर हो चुके घरों की मरम्मत पर खर्च करे।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *