ताज़ा खबरे
Home / क्राईम / 10 साल बाद हत्यारोपी गिरफ्तार,वाकड पुलिस की कार्रवाई

10 साल बाद हत्यारोपी गिरफ्तार,वाकड पुलिस की कार्रवाई

पिंपरी– पहले प्रेम संबंध,फिर शारिरिक सबंध,फिर गर्भवती..शादी से इंकार..प्रेमिका की हत्या करके 10 साल पुलिस के आंखों में धूल झोंकने वाला हत्यारा आखिरकार वाकड पुलिस के हत्थे चढ़ा। वाकड पुलिस थाने के थानेदार डॉ. विवेक मुगलीकर के कुशल नेतृत्व में बडी कामयाबी हाथ लगी। वाकड पुलिस ने यह साबित कर दिया कि अपराधी चाहे जितना शातिर क्यों न हो कानून के शिंकजे में एक न एक दिन जकडा जाता है। क्या है मामला आओ विस्तार से जानते है।

पिंपरी चिंचवड शहर के कार्यक्षम,तेजतर्रार पुलिस कमिश्‍नर श्री कृष्ण प्रकाश ने आज पत्रकार परिषद में वाकड पुलिस की पीठ थपथपाते हुए बताया कि पिंपरी के बलदेवनगर में रहने वाली सविता सत्यवान लांडगे उम्र 45 अपनी लडकी चांदणी सत्यावान लांडगे उम्र 22 के साथ रहती थी। चांदणी का किशोर लक्ष्मण घारे निवासी मावल पुणे से प्रेमसंबंध था। लडकी गर्भवती होने के बाद विवाह करने की जिद की। माता सविता भी सहमत थी क्योंकि उसके पति ने किसी कारणवश उसे छोड दिया था। आर्थिक परिस्थीत खराब होने के चलते उसके सामने विवाह का खर्च उठाना मुश्किल था। दोनों प्रेमी-प्रेमिका विवाह करने के लिए घर से भाग गए। लेकिन प्रेमी किशोर घारे के मन में लडकी की हत्या की योजना थी।

2011 में एक सूनसान जंगल में ले जाकर लडकी की चाकू घोंप कर हत्या करके लाश फेंक मुंबई भाग गया। लडकी की कान की सोने की बाली भी उतारकर ले गया और बेच दिया। इधर लडकी की माँ को 2013 तक लडकी के जिंदा होने की बात करते हुए गुमराह करता रहा। मृतक लडकी की माँ पिंपरी और मावल पुलिस में लापता होने की शिकायत दर्ज करायी थी। पिंपरी पुलिस में केस नंबर 127/2013 दर्ज है। दोनों पुलिस के लिए यह केस किसी चुनौति से कम नहीं था। पिंपरी पुलिस में उस समय के सहायक पुलिस निरिक्षक अब वाकड पुलिस में वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक(अपराध) संतोष पाटिल को यह खबर मिली कि हत्यारा हिंजवडी परिसर में चाय,सब्जी बेचने का व्यवसाय कर रहा है। ऐसी खबर मृतक की माता सविता लांडगे ने दी।

वाकड पुलिस ने जाल बिछाकर हत्यारोपी की पहचान की और गिरफ्तार किया। पहले आरोपी पूछताछ में पुलिस को गुमराह करता रहा फिर सरेंडर करते हुए हत्या की बात कबूल कर ली। उसका एक साथीदार है जो उस समय उससे कनेक्ट था और कान की बाली जिसको बेचा वह भी चिन्हित हो गया है। सभी सबूतों गवाहों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और आरोपी को सख्त सजा दिलाने के लिए पुलिस अपनी तरफ से कोशिश करेगी। ऐसा आश्‍वासन पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने दिया है।

पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश,अप्पर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले,पुलिस उपायुक्त परिमंडल-2 आनंद भोईटे,सहायक पुलिस आयुक्त श्रीधर जाधव,वाकड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक डॉ. विवके मुगलीकर के मार्गदर्शन में पुलिस निरिक्षक(अपराध) संतोष पाटिल,जांच पथक के सहायक पुलिस निरिक्षक एस एम पाटिल,सपोफौ.बिभीषण कन्हेरके,बापुसाहेब धूमाल,दिपक भोसले,विजय गंभीरे,विक्रम कुदल,प्रमोद कदम,आतिश जाधव,नितिन गेंगजे की टीम ने कार्रवाई की।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *