ताज़ा खबरे
Home / pimpri / इंद्रायणी नदी अवैध रेत खनन माफियाओं पर शिकंजा,13 गिरफ्तार,नेताओं से कनेक्शन

इंद्रायणी नदी अवैध रेत खनन माफियाओं पर शिकंजा,13 गिरफ्तार,नेताओं से कनेक्शन

पिंपरी- अपराधियों,गैंगस्टरों के नाक में नकेल डालने और शहर में सुख चैन शांति बरकरार रखने के लिए पिंपरी चिंचवड शहर के कार्यक्षम तेजतर्रार पुलिस कमिश्‍नर श्री कृष्ण प्रकाश ने अचानक ऑलआउट कोबिंग ऑपरेशन चलाकर सैकडों बदमाशों को धरदबोचा। कई बदमाश हथियार के साथ पकडे गए तो एक तडीपार अपराधी भी मिला। इस ऑपरेशन में सबसे बडी कार्रवाई अवैध रेत खनन माफियाओं पर हुई। चर्‍होली के इंद्रायणी नदी से अवैध रेत खनन की गुप्त सूचना आयुक्त कृष्ण प्रकाश को मिली थी। मजबुत जाल बिछाकर रेत 13 रेत माफियों को गिरफ्तार किया गया जबकि दो प्रमुख आरोपी फरार है। इनके पास से 4 ट्रैक्टर,2 पोकलेन मशीन समेत 1 करोड 30 लाख का माल जब्त किया गया। ऐसी जानकारी आज पत्रकार परिषद में आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने दी। इस अवसर पर अप्पर पुलिस आयुक्त रामनाथ पोकले उपस्थित थे।

सह पुलिस आयुक्त प्रशांत अमृतकर के मार्गदर्शन पर वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक उत्तम तांगडे और डकैती विरोधी पथक की टीम ने चर्होली इंद्रायणी घाट पर पुलिस निरिक्षण करते समय पाया कि 4 ट्रैक्टर और 2 पोकलेन मशीन द्धारा अवैध रुप से रेत खनन शुरु है। नदी से रेत निकालकर कुछ दूरी पर रेत एकत्रित किया जा रहा था। पुलिस ने देर रात जाल बिछाकर ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया। इस मामले में पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऐसी जानकारी आज पत्रकार परिषद में पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने दी।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार है-

1) केतन रामदास कोलते उम्र 27 नि.हवेली पुणे
2) योगेश सुरेश वालुंज उम्र 29,हवली पुणे
3) संदेश नंदकुमार कारले उम्र 25 खेड पुणे
4) दिफक भाउसो येले उम्र 28 शिरुर पुणे
5) अजहर मजहर शेख उम्र 29 लातूर
6) अंकुश अजय राम कुमार उम्र 19 तिवरा बिहार
7) अतुल बाबाजी येले उम्र 25 शिरुर पुणे
8) अर्जुन जीवन चव्हाण उम्र 19 यवतमाल
9) सोमल मौलानी पठाण उम्र 24 लातूर
10) सुधीर बालू राठोड उम्र 25 यवतमाल
11) विलास सुधराम येले उम्र 30 शिरुर पुणे
12 शारिक आरिफ पठाण उम्र 35 लातूर
13) रविकुमार श्रीराम धारीराम उम्र 21 झारखंड
14) सतीश लांडगे,भोसरी (फरार)

इस कार्रवाई में पुलिस ने 2 पोकलेन मशीन,4 ट्रैक्टर ट्राली समेत 14 ब्रास रेती,1 मोटर साइकिल,ऐसा कुल 1 करोड 31 लाख 28 हजार रुपये का माल बरामद किया है। भोसरी का रेत माफिया सतीश लांडगे फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार अवैध रेत खनन मामले के मुख्यसूत्रधार सतीश लांडगे,केतन रामदास कोलते और अजय बताए जा रहे है। कुल 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सतीश लांडगे और अजय दो मुख्य आरोपी फरार है।

रेत माफियाओं का कनेक्शन नेताओं से- पुलिस को अब तक मिली जानकारी के अनुसार अवैध खनन रेत माफियाओं का कनेक्शन शहर के नेताओं से है? साथ ही इसमें रजस्व विभाग के अधिकारी भी शामिल है ऐसी बातें छनकर आ रही है। कौन नेता और रजस्व विभाग के अधिकारी शामिल है,आशीर्वाद देकर अवैध खनन करा रहे है? इस बारे में आयुक्त ने जांच की कमान क्राइम ब्रांच के हवाले की है। आयुक्त इस केस को खुद मॉनिटरिंग कर रहे है ताकि कोई बच न पाए। इस मामले में जुडे सभी दोषियों को सज मिलेगी ऐसा आश्‍वासन आयुक्त कृष्ण प्रकाश ने दिया है। आयुक्त की यह बडी धडाकेबाज कार्रवाई मानी जा रही है। ऐसा कोबिंग ऑपरेशन समय समय पर अचानक चलाया जाएगा। शहर से अपराध,अवैध धंधे,गुंडाराज समाप्त करके जीरो टॉलरेंस की संकल्पना को साकार करना हमारा मकसद है। ऐसा आयुक्त ने कहा।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *