ताज़ा खबरे
Home / क्राईम / अमर मूलचंदानी,भाई,भाभी समेत 28 लोगों पर केस दर्ज

अमर मूलचंदानी,भाई,भाभी समेत 28 लोगों पर केस दर्ज

पिंपरी- सेवा विकास बैंक के पूर्व चेयरमैन अमर मूलचंदानी,भाई अशोक मूलचंदानी,दूसरा भाई मनोहर मूलचंदानी,भाभी दया मूलचंदानी समेत 28 लोगों पर पिंपरी पुलिस स्टेशन में एक नया अपराध पंजीकृत हुआ है। फरियादी ने अपनी शिकायत में सभी लोगों पर दस्तावेजों और ब्लैकमेल के फर्जी पंजीकरण के धोखाधडी का मामला दर्ज कराया है। पिंपरी पुलिस स्टेशन में यह केस 12 मार्च को दर्ज हुआ है। सूत्रों के अनुसार मूलचंदानी पर अब तक कुल 9 गुनाह विभिन्न थानों में दर्ज हुए है।

क्या है पूरा मामला- अनिता किशोर चव्हाण उम्र 60 नि.एनआईबीएम रोड,महम्मदवाडी पुणे ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके नाम के दस्तावेज का दुरुपयोग किया गया। सह दुय्यम निबंधक कार्यालय में फर्जी महिला को खडा करके दस्तावेज तैयार किया और उसके आधार पर बैंक से 1 करोड 25 लाख रुपये मंजूर किया। बाद में यह रकम तत्कालीन चेयरमैन अमर मूलचंदानी समेत अन्य लोगों ने आपस में बंदरबांट कर ली। फरियादी महिला ने यह भी शिकायत में कही है कि जब वो गलत काम का विरोध करना चाही तो उसके पति को बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी दी गई।

मूलचंदानी पुलिस रिमांड में- वर्तमान में अमर मूलचंदानी आर्थिक अपराध शाखा के कस्टडी में रिमांड पर है। इनको मुंबई मलाड से 7 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने 12 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेजा था। कल रिमांड अवधि खत्म होने पर मोरवाडी कोर्ट में फिर पेश किया गया था। कोर्ट ने 15 मार्च तक रिमांड की अवधि बढा दी है। बैंक से संबंधित अमर मूलचंदानी और अन्य लोगों पर 2010-2019 के बीच 238 करोड के गबन का आरोप लगा है।

मूलचंदानी समेत 28 लोगों के नाम- 1) अ‍ॅड अमर मूलचंदानी,2)मनोहर मूलचंदानी,3) अ‍ॅड अशोक मूलचंदानी 4)सौ.दया अशोक मूलचंदानी 5)दिपा जितु मंगतानी 6) राजेश सावंत 7)चंद्रशेखर अहिरराव 8) नरेंद्र ब्रम्हणकर 9) प्रकाश भारती 10) धीरज भोजवानी व अन्य सभी पदाधिकारी और अधिकारी 11) मुख्य सीईओ बैंक मैनेजर 12) कर्ज अधिकारी विनय आरान्हा 13) दत्तात्रय डोके 14) अश्‍विन कामत 15) मयूर श्राफ 16) किशोर केसवानी 17) भल्ला उर्फ महादेव साबले 18)गणेश वर्मा 19) निखील शर्मा 20) कालिदास सुतार 21)हितेश ढगे 22) कोमल लुल्ला 23) डॉली सेवानी 24) राजू तनवानी 25) चंदनसिंग 26) अ‍ॅडलॅब एंटरटेंमेंट लि. के सभी भागीदार व संचालक 28) कर्ज प्रकरण में जामीनदार प्रशांत अरुण पाटिल व जुन रेयान फर्नांडिस व अन्य पर केस दर्ज हुआ है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए थे।

पुलिस ने सभी आरोपियों पर 171/2021 भा.द.वि.कलम 420,465,4,67,468,47,1,120(ब),506 के तहत मामला दर्ज किया है। इस प्रकरण की आगे की जांच पिपरी चिंचवड एसआयटी के पुलिस निरिक्षक पौळ कर रहे है।

Check Also

संजोग वाघेरे के नामांकन पर्चा दाखिल रैली में उमड़ा जनसैलाब

आदित्य ठाकरे,अमोल कोल्हे,सचिन अहिर,माणिक ठाकरे रहे उपस्थित पिंपरी- मावल लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे-राकांपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *